एक्सप्लोरर

घर से पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे तो इन 6 तरीकों से करें स्टडी का माहौल तैयार, खुद देखेंगे फर्क

स्कूल बंद होने की वजह से ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चे अपनी शिक्षा को पूरी कर रहे हैं. इस महामारी ने बच्चों की पढ़ाई पर बहुत प्रभाव डाला है. खासतौर पर छोटे बच्चों पर जो क्लासरूम में सीखने के लिए निर्भर थे.

कोरोना महामारी से चलते यह साल चुनौतियों से भरा हुआ है. महामारी से हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है. कोरोना ने काम करने के तरीके और लोगों से मिलने-जुलने का तरीका भी बदल दिया. जब मार्च महीने में लॉकडाउन की घोषणा हुई तो वर्क फ्रॉम होम के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी घर से होनी शुरू हो गई है. अब धीरे-धीरे कॉलेज तो खुल रहे हैं लेकिन स्कूल अभी भी बंद है.

स्कूल बंद होने की वजह से ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चे अपनी शिक्षा को पूरी कर रहे हैं. इस महामारी ने बच्चों की पढ़ाई पर बहुत प्रभाव डाला है. खासतौर पर छोटे बच्चों पर जो क्लासरूम में सीखने के लिए निर्भर थे. यहां कुछ आसान टिप्स बताएं जा रहे हैं जिसके जरिए पैरेंट्स और बच्चे घर में ही पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार कर सकते हैं.

घर में बनाएं स्टडी जोन

इन दिनों परिवार के ज्यादातर सदस्य घर पर ही रहे हैं. इसलिए पढ़ाई पर फोकस करने के लिए घर में किसी ऐसी जगह की तलाश करें जो शोरगुल से दूर हो. और हां पहले ये जरूर देख लें कि स्टडी जोन में नेट कनेक्टविटी सही है या नहीं. यहां पर क्लासरूस जैसा माहौल बनाने के लिए दीवारों पर मोटिवेशनल कोट्स को भी लिख सकते हैं.

पर्सनल चैलेंज लें

ऑनलाइन स्टडी के लिए खुद चुनौती लें. आपको सवाल पूछने या कठिनाइयों को स्वीकार करने में संकोच से खुद को मुक्त करने की आवश्यकता है. यदि आप किसी निश्चित विषय से जूझ रहे हैं तो उससे दूर भागने के बजाय, उसे समझने के लिए समय निकालें. हर तरह की स्टडी मैटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

वीडियो देखें, होशियार बनें

क्या आप जानते हैं कि टेक्स्ट की तुलना में विजुअल आपके दिमाग में 60,000 गुणा तेजी से हिट करता है. वीडियो से सीखना, टेक्स्ट की तुलना में बहुत अधिक मजेदार है.

रूटीन फॉलो करें

हर दिन के लिए सबसे पहले रूटीन बनाएं. सही रूटीन होने से आप अनुशासित विद्यार्थी बन सकते हैं. सीखने और अभ्यास करने के लिए निश्चित समय रखें.

अपने परिवेश को अपना शिक्षक बनाएं

क्या आप जानते हैं कि स्टीम इंजन के लिए जेम्स वाट की प्रेरणा उबलने वाली केतली से आई थी? उन्होंने देखा कि कैसे भाप ने केतली के ढक्कन को ऊपर उठने के लिए मजबूर किया. जेम्स वाट ने महसूस किया कि वह इंजन को चलाने के लिए भाप का उपयोग कर सकते हैं. विज्ञान हमारे चारों ओर है, रसोई, बगीचे जैसी जगहों पर भी. इसलिए अपने आस-पास को लेकर सजग रहे और सवाल पूछें. यदि आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कुछ चीजें किस तरह से काम करती हैं, तो इसे ऑनलाइन देखें. यदि आप एक कदम और आगे जाना चाहते हैं तो जो भी आप सीखते हैं उसका विश्लेषण करें.

प्रैक्टिस और रिवाइज पर जोर डालें

एक बार जब आप किसी नए टॉपिक को कवर करते हैं तो उसका अभ्यास लगातार करें. ऑनलाइन माध्यम में प्रैक्टिस सेट और क्विज हमेशा उपलब्ध रहते हैं. इसके अलावा आप कभी-कभी पुराने विषयों को याद करके भी अपनी याददाश्त को ताजा कर सकते हैं.

बड़ी खबर: बैंक नोट, फोन स्क्रीन पर 28 दिनों तक जीवित रह सकता है Coronavirus, वैज्ञानिकों का दावा

Covid-19 कैसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बन गया है चुनौती, बाहर निकलने के तरीके जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Brain Stroke: सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget