एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकार गठन का आज आखिरी दिन, BJP-शिवसेना में नहीं बनी बात तो राष्ट्रपति शासन के आसार

महाराष्ट्र में सरकार गठन का आज आखिरी दिन है. आज अगर यहां सरकार का गठन नहीं होता है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा. बता दें कि बीजेपी और शिवसेना में मुख्यमंत्री पद पर सहमति नहीं बन पा रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर संशय बरकरार है और आज प्रदेश विधानसभा के कार्यकाल का अंतिम दिन है. ऐसे में अगर महाराष्ट्र में आज सरकार का गठन नहीं हो पाता है तो यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने बातचीत के लिए कई बार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया.

देवेंद्र फडणवीस के बयान पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि 50-50 फॉर्मूले पर पर बात हुई थी. उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह किसी को जुबान देते हैं तो उसपर बने रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि एनसीपी और कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन एक बार फिर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का अगला सीएम शिवसेना का ही बनेगा.

बीजेपी झूठ बोलना बंद करे- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने मीठी बातें की. बीजेपी अब झूठ बोलना बंद करे. हम बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगे. देवेंद्र फडणवीस ने हमपर झूठ बोलने का आरोप लगाया. ठाकरे ने कहा कि उन्हें झूठ बोलने की आदत नहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पांच साल रानजीति की. हम जनता के लिए लड़ रहे थे. हमारा काम बीजेपी जैसा नहीं है.

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि एक दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और मैं इस वादे को पूरा करूंगा. इसके लिए मुझे अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की जरूरत नहीं है.'' वहीं, शिवसेना ने पार्टी में टूट से बचने के लिए अपने विधायकों को एक रिजार्ट में रखा है. पार्टी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर विधायकों की सुरक्षा की मांग की है. कांग्रेस के विधायकों के भी राजस्थान पहुंचने की अटकलें हैं.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या मामला: फैसले से पहले RSS ने मुस्लिम प्रोफेशनल युवाओं से की बात, राज्यों में सुरक्षा कड़ी

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, UP-MP, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में आज स्कूल रहेंगे बंद

अयोध्या विवाद फैसला: आधी रात से पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू, पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget