एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद फैसला: आधी रात से पूरे जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू, पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं

अयोध्या विवाद पर फैसले से ठीक पहले जम्मू में जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने पुलिस और अर्धसैनिकबलों के अधिकारियो के साथ एक अहम बैठक की. डीजीपी ने इस बैठक में सम्बंधित फील्ड कमांडरों को मौके पर ज़रूरी फैसले लेने को कहा.

श्रीनगर: आज आधी रात से अगले आदेश तक पूरे जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू हो जाएगी. सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी. कल राज्य में ड्राई डे रहेगा यानी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके साथ ही पटाखे जलाने पर भी पाबंदी रहेगी.

अयोध्या पर फैसले से ठीक पहले जम्मू में जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने पुलिस और अर्धसैनिकबलों के अधिकारियो के साथ एक अहम बैठक की. डीजीपी ने इस बैठक में सम्बंधित फील्ड कमांडरों को मौके पर ज़रूरी फैसले लेने को कहा. जम्मू के पुलिस कण्ट्रोल रूम में हुई इस बैठक में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत जम्मू और साम्बा ज़िलों के एसएसपी मौजूद थे. इसके इलावा जम्मू कश्मीर में सीआईडी और सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े आला अधिकारी भी इस बैठक में थे.

अयोध्या मामलाः जानें SC के उन पांच जजों के बारे में जो देंगे राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम फैसला

इस बैठक में डीजीपी ने पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियो को राम मंदिर फैसले से पहले ही कानून और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए अपनी योजनाएं बनाने और उन्हें जमीन पर लागू करने की हिदायत दी. डीजीपी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए बनाई गयीं योजनाओं को तैयार करते समय और उन्हें निष्पादित करते समय विचार की स्पष्टता होनी चाहिए. डीजीपी ने इस बैठक में सम्बंधित फील्ड कमांडरों को मौके पर ज़रूरी फैसले लेने को कहा.

डीजीपी ने सभी फील्ड कमांडरों को कोई निर्णय लेने से पहले संबंधित जिला अधिकारियो से परामर्श करने की बात पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि सम्बंधित ज़िलों के अधिकारियो से बात करने के बाद ही इन फैसलों को लागू किया जाना चाहिये. डीजीपी ने जम्मू और कश्मीर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से करने के निर्देश भी दिए. जम्मू कश्मीर के पुलिस मुखिया ने इस बैठक में सभी अधिकारियों और विशेष तौर से जिले के एसएसपीयो को सभी फ़ोर्स कमांडरों से अपनी आशंकाओं और तैयारियों को सांझा करने और सभी बलों को उनकी भूमिकाएं सौंपने की बात कही. डीजीपी ने सभी पुलिस के जिला मुखिया को अपने अधिकारीयो को ग्राउंड पर रखने की हिदायत दी.

अयोध्या मामले पर फैसला कल, सीएम योगी ने की अपील- इसे जीत-हार से जोड़ कर ना देखा जाए

उन्होंने सभी जिला अधिकारियो को संवेदनशील इलाको में किसी तरह के धार्मिक जुलूसों के न निकालने की बात पर भी ज़ोर दिया. उन्होंने संवेदनशील इलाको में पर्याप्तः सुरक्षा बलो को तैनात करने के भी आदेश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियो से कहा कि पाकिस्तान सीमा के साथ साथ राज्य के बाकि हिस्सों में आतंकी वारदातों को आजम देने के लिए तत्पर हैं.

डीजीपी ने यह आदेश भी दिए कि सीमा पर सुरक्षा के ग्रिड की मज़बूती के साथ साथ शहर और हाईवे में सुरक्षा को सतर्क किया जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही शरारती तत्वों और आतंक के समर्थको से सख्ती से निपटने के आदेश दिए. उन्होंने साथ ही जम्मू कश्मीर में सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पर्याप्त सुरक्षा के इंतज़ाम करने के भी आदेश दिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget