एक्सप्लोरर

29 अप्रैल राशिफल: मीन राशि वालों को आज मेहनत का परिणाम मिलेगा, जानिए अपनी किस्मत

29 April 2020 Rashifal: बुधवार के दिन मीन राशि के जातकों को मेहनत का सौ प्रतिशत परिणाम प्राप्त मिलने की संभावना दिख रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रहों की चाल आपके आत्मविश्वास में कमी भी कर रही है, इस समय कि ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए अधिक मेहनत करना होगा.

मेष- बुधवार के दिन आपके अनुरूप सारे काम बनते नजर आ रहें हैं. धर्म और आध्यात्म के प्रति भी आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी . कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्य न बनने पर अपने धैर्य व संयम को न खोंये, अन्यथा बॉस के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. स्पोर्टस का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभ को लेकर थोड़ा अंसतोष जनक रहेगा. पढ़ाई में दिक्कत आने पर बड़े भाई की मदद लेनी चाहिए, उनसे आपका ताल-मेल अच्छा रहेगा. सेहत में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है, अलर्ट रहें. जीवनसाथी पर शंका का बीज बिल्कुल भी न डालें, अन्यथा विघटन तक बात आ सकती है.

वृष-बुधवार के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है. कर्मक्षेत्र में आस्तीन के साँप और ईर्ष्या करने वाले सहकर्मी से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि प्रोमोशन की राह में वो बाधक बन सकते हैं. मेडिकल से संबंधित व्यापार करने वाले आज अधिक माल स्टोर करने से बचे. विद्यार्थियों के लिए दिन आलस्य से भरा रहेगा, पढ़ाई में मन न लगे तो बे-मन से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ में जो लोग नियमित जिम आदि करते हैं, उनको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखते हुए पिता को कतई नाराज न करें.

मिथुन- बुधवार के दिन उन लोग से निराशा हाथ लग सकती है, जिन पर अधिक भरोसा करते हैं. यह सब घटनाएँ आपको दिन के तक अंत परेशान करने वाली होगी. ग्रहों कि स्थितियों को समझते हुए आपको बहुत देख-सुनकर कदम रखना होगा, ईर्ष्यालु लोग आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. व्यापारी वर्ग को अपने पुराने निवेशों के चलते लाभ मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की आवा-जाही मुनाफ़ा दिलाएगी. साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. बदलते मौसम के कारण आपको वायरल होने की आशंका है. परिवार के भविष्य को लेकर के कुछ योजना बनायेंगे.

कर्क- बुधवार के दिन निर्णय लेने में असमंजस कि स्थिति रह सकती है. कम और नपा-तुला ही बोलने की कोशिश करें. धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने के आसार हैं. बॉस व उच्चाधिकारी कि शर्तों पर काम करना पड़ सकता है. इसमें अपने स्वाभिमान को लाना गलत होगा, जो आपके लिए व दूसरों के लिए ठीक नहीं. व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंट या सप्लायरों की समस्याओं को तुरंत दूर करना होगा. सेहत में एलर्जी होने की आशंका है, कॉस्मेटिक्स चीजों का देख-सुन कर इस्तेमाल करें. बहन का स्वास्थ्य काफी समय से खराब है, तो उनको सचेत रहने की सलाह दें. सेहत अधिक खराब हो सकती है.

सिंह- बुधवार के दिन आर्थिक लेन-देन लाभकारी सिद्ध होंगे, वहीं निवेश करने से बचना होगा, खासकर हेल्थ से संबंधित कोई निवेश नहीं करना चाहिए. आज के दिन किसी भी प्रकार के अव्यवहारिक फैसले लेने से बचें. कर्मक्षेत्र में आपके अनुशासित रवैये को लेकर काफी प्रशंसा होगी. नया काम शुरू करने के लिए प्लानिंग शुरु कर देनी चाहिए. बिजनेस में आपको दूसरों की लापरवाही पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में दिनचर्या व योग को शामिल करें, जो आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेगा और आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे. घर-परिवार में ख़ुशियों का माहौल रहेगा. घर के छोटों के संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए.

कन्या- बुधवार के दिन किसी पुराने रुके हुए कार्य में गति आयेगी. पिछले कुछ दिनों में जिनसे कोई बात नहीं हो पा रही थी, उन लोगों से समय निकाल कर बात करें. कर्मक्षत्र से जुडे लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. व्यापारियों को कार्य के प्रति उत्साह बढ़ा कर रखना होगा, साथ ही अपने सहयोगियों को भी उत्साहित करके रखें. सरकारी कार्यों में जल्दबाजी न करना ही सही रहेगा. खान- पान में अधिक ऑयली फूड खाने से बचना होगा, अन्यथा लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. भाई-बहनों के साथ सम्बन्धों में निकटता आयेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे.

तुला- बुधवार के दिन अनावश्यक धन का खर्च करने से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. लॉक डाउन में आपको पूरी शालीनता के साथ घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना चाहिए. कर्मक्षत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है, वहीं दूसरी ओर आपकी राय को आज प्रमुखता मिलेगी. व्यापार कि बात करें तो बड़े क्लाइंटों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा. स्वास्थ्य में आज बनते-बिगड़ते मौसम के चलते आप प्रभावित हो सकते हैं. परिवार या कुल में किसी वृद्ध का स्वास्थ्य बहुत खराब हो तो उनका हालचाल अवश्य लेते रहें.

वृश्चिक- बुधवार के दिन अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर अफ़वाहों से दूर रहना होगा. यदि आप वाहन से बिना कारण निकलते है, तो आपका चालान कट सकता है. इसलिए इससे बचना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को करते समय होने वाली ग़लतियों पर निगाह रखनी होगी, और टीम को स्किल करने के लिए प्लानिंग भी करनी चाहिए. कपड़ों के व्यापारियों को वर्तमान समय में जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसको लेकर आपको धैर्य बनाएं रखना होगा. खांसी-जुकाम जैसी स्थितियाँ आपको परेशान कर सकती है, इसको लेकर सचेत रहें. जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें.

धनु- बुधवार के दिन जो कार्य आपने पहले से सोच रखें हैं, उन कार्य के हो पाने में संशय है, जिसके चलते आपका समय बर्बाद हो सकता है. नौकरी से जुड़े लोगों का कार्य उनके हिसाब से नहीं चल रहा है, तो धैर्य रखते हुए आने वाले समय पर छोड़ देना ही बेहतर होगा, क्योंकि बेवजह का तनाव कार्य से भटका सकता है. व्यापार में जिन लोगों का सरकार से संबंधित कोई कार्य नहीं बन पा रहा था, तो आज इस ओर आपका प्रयास सफल होने की संभावना है. सेहत में सिरदर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. भाइयों के प्रति स्नेह बढ़ाना होगा.

मकर- बुधवार के दिन निवेश करने की सोच रहें हैं, तो वरिष्ठजनों से सलाह लेना न भूलें, उनका मार्गदर्शन आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा. कर्मक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का बखूबी उपयोग कर पाएंगे, जिससे आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होगें. बिजनेस की बात करें तो टीम में किसी की गलती पर बहुत अधिक क्रोधित न हों, अन्यथा बेवजह का विवाद हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्वास्थ्य में आज लाभ होगा खासकर जिनको मुंह से संबंधित दिक्कतें चल रही थी. बड़े भाई को आपके सहयोग कि आवश्यकता हो तो उनको मना न करें. मित्रों और शुभचिन्तकों से सम्पर्क बढ़ेगा.

कुम्भ- बुधवार के दिन लक और कर्म का अच्छा कांबिनेशन है, जो कार्य में सफलता दिलाने वाला है. आप में साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी. धन लाभ होने कि भी संभावनाएं बन रही हैं. कर्मक्षेत्र की बात करें तो मैनेजमेंट क्षमता आपको लाभ दे सकती है, टीम का नेतृत्व करना भी पड़ सकता है. इलेक्ट्रानिक संबंधित सामानों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे भरा हो सकता है. हेल्थ में आज नसों से संबंधित दिक्कत रहने वाली है. माता-पिता का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा. पिता को हाई बी.पी या शुगर है तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

मीन- बुधवार के दिन आपकी ओर से कि गयी मेहनत का सौ प्रतिशत परिणाम प्राप्त होने की संभावना दिख रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रहों की चाल आपके आत्मविश्वास में कमी भी कर रही है, इस समय कि ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए अधिक मेहनत करना होगा. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में निराशा हाथ लग सकती है. सेहत में गरिष्ठ भोजन से दूरी बना कर रखना होगा. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Reading 26 April 2026: कुंभ राशि को आकस्मिक धन लाभ के योग, मेष के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें टैरो राशिफल
Tarot Card Reading 26 April 2026: कुंभ राशि को आकस्मिक धन लाभ के योग, मेष के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, पढ़ें टैरो राशिफल
Gen-Z Horoscope 26 April 2026: लव, करियर और ड्रामा! क्या आपके सितारे आज 'Slay' करने के लिए तैयार हैं? पढ़ें रविवार का Gen-Z राशिफल
Gen-Z राशिफल 26 अप्रैल 2026 मालव्य योग लाएगा करियर में 'Success' या चंद्र-केतु का 'ग्रहण दोष' बिगाड़ेगा खेल?
Aaj ka Mesh Rashifal 26 April 2026: मेष राशि बिजनेस और करियर के लिए खास है आज का दिन
मेष राशिफल 26 अप्रैल 2026 बिजनेस और करियर के लिए खास है आज का दिन
Aaj ka Vrishabh Rashifal 26 April 2026: वृषभ राशि वाले आज न करें ये गलती, पारिवारिक कलह बिगाड़ सकती है आपके काम
वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2026 वाले आज न करें ये गलती, पारिवारिक कलह बिगाड़ सकती है आपके काम

वीडियोज

Sansani: 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक का खूनी राज
Masoom Sharma Film License Review: दमदार एंटरटेनर, हरियाणवी स्टार के स्टारडम पर टिकी फिल्म
Michael Review: Michael Jackson जिंदा हैं! Controversies से दूर बढ़िया फिल्म
Ginny Wedss Sunny 2 Review: Boring Script ने किया फिल्म का Game खराब, Medha Shankr, Avinash Tiwary
VIRAL Food से Marriage Life तक: Pratibha Soni और Vayu का First Interview | Snackin’ With Stars

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज नाकेबंदी के बाद ट्रंप की ईरान पर ‘साइलेंट स्ट्राइक’, बिना बम और मिसाइल हमलों के 2,800 करोड़ रुपये का नुकसान
ट्रंप की ईरान पर ‘साइलेंट स्ट्राइक’, बिना मिसाइल हमलों के 2,800 करोड़ रुपये का नुकसान
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव, जानें आज का तापमान और कब मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव, जानें आज का तापमान और कब मिलेगी गर्मी से राहत
'गुड न्यूज आने वाली है?' विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को देख बोले पैप्स तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
'गुड न्यूज आने वाली है?' विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को देख बोले पैप्स तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
IPL के 7 सबसे बड़े रन चेज, पंजाब किंग्स ने दो बार हासिल किया 250+ का टारगेट
IPL के 7 सबसे बड़े रन चेज, पंजाब किंग्स ने दो बार हासिल किया 250+ का टारगेट
'राष्ट्रीय सरेंडर संघ...', राम माधव के बहाने राहुल गांधी ने RSS पर कसा तंज, लगाया ये गंभीर आरोप
'राष्ट्रीय सरेंडर संघ...', राम माधव के बहाने राहुल गांधी ने RSS पर कसा तंज, लगाया ये गंभीर आरोप
'24 घंटे में गन्ना भुगतान, बनेगा किसान फंड', 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े वादे
'24 घंटे में गन्ना भुगतान, बनेगा किसान फंड', 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े वादे
सोशल मीडिया पर घंटों स्क्रॉल करते हुए हो गए परेशान? अब ये AI आपको दिखाएगा सिर्फ जरूरी कंटेंट
सोशल मीडिया पर घंटों स्क्रॉल करते हुए हो गए परेशान? अब ये AI आपको दिखाएगा सिर्फ जरूरी कंटेंट
Perfect Shooting Skills Viral Video: एक के बाद एक सटीक निशाना, मेले में शख्स का टैलेंट देख लोग बोले- सीधे ओलंपिक भेजो
एक के बाद एक सटीक निशाना, मेले में शख्स का टैलेंट देख लोग बोले- सीधे ओलंपिक भेजो
Embed widget