एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान

नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. आज राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया है. इसके बाद पीसी की जाएगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला और आज (13 अक्टूबर 2026) राहुल गांधी ने शाम 4 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया है. यही से आगे की रणनीति तय की जाएगी. 

इंडिया गठबंधन के नेता आज शाम को सुनहरी बाग रोड नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इसमें राहुल गांधी के अलावा बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और अन्य कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट में आज जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के लिए बंद किए जाने के मामले पर सुनवाई होगी. 

किस-किस ने दायर की है याचिका
बीते रोज विपक्ष की लीगल टीम ने चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. यह याचिका राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा दायर की गई है. इनमें राहुल गांधी और खरगे के अलावा टीएमसी के सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं. 

ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को माफ करने की बात कही थी हालांकि राहुल गांधी ने सीईसी के इस्तीफे की साफतौर पर मांग की थी. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उनको मैसेज आते हैं. 

नेता विपक्ष ने कहा कि आप (ज्ञानेश कुमार) गवाह बन जाओ. आपने अपराध किया है. आप मुख्य अपराधी नहीं हैं. आपने गलती की है. बहुत आसान है. इस्तीफा दीजिए और रास्ते से हट जाइए. कोई परेशानी नहीं है. हम आपको माफ करने के बारे में भी सोच सकते हैं क्योंकि वो इस देश की सेवा होगी."

ये भी पढ़ें
 
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget