एक्सप्लोरर

युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक पर फैसला, जानें डिवोर्स होने पर कौन सा डॉक्यूमेंट देता है कोर्ट

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट के फैसले के बाद दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. धनश्री और चहल के तलाक का केस बांद्रा के फैमिली कोर्ट में चल रहा था

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce News: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट के फैसले के बाद दोनों शादी के करीब 4 साल बाद कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. धनश्री और चहल के तलाक का केस बांद्रा के फैमिली कोर्ट में चल रहा था. बता दें, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद दिसंबर, 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी. अब सवाल यह है कि जब दो लोगों के बीच तलाक होता है तो क्या उन्हें कोई सर्टिफिकेट दिया जाता है? आइए जानते हैं डिवोर्स होने पर कोर्ट द्वारा कपल को कौन सा डॉक्यूमेंट दिया जाता है. 

बता दें, जिस तरह किसी भी रिश्ते में मैरिज सर्टिफिकेट बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, वैसे ही तलाक सर्टिफिकेट भी महत्वपूर्ण होता है. अगर आप सोच रहे हैं कि तलाक सर्टिफिकेट भी सरकार द्वारा दिया जाता है, तो आप गलत हैं. तलाक सर्टिफिकेट अदालत द्वारा जारी किया जाता है. हालांकि, अदालत किसी तरह का दस्तावेज नहीं देती है. आप अपने वकील से कोर्ट की सील के साथ तलाक डिक्री प्राप्त कर सकते हैं, जिसे तलाक सर्टिफिकेट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. 

रजिस्ट्रार ऑफिस में बदलवाना होता है स्टेटस 

तलाक लेने के बाद व्यक्ति को अपना स्टेटस भी चेंज करवाना होता है. बता दें, जब आप मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते हैं तो आपका स्टेटस एक शादीशुदा व्यक्ति के तौर पर होता है. हालांकि, अगर आपका तलाक हो गया तो आपको रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर स्टेटस चेंज करवाना चाहिए. इस दौरान तलाक डिक्री या तलाक सर्टिफिकेट काम आता है. 

युजवेंद्र चहल ने दी है भारी-भरकम एलिमनी

बता दें, धनश्री से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल को भारी-भरकम एलिमनी देनी पड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल को एलिमनी के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए देने हैं. इसमें से 2.37 करोड़ रुपए वह पहले ही दे चुके हैं. बता दें, युजवेंद्र चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर, 2020 को गुड़गांव में शादी की थी. हालांकि, जल्द ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई. दोनों जून, 2022 से अलग रह रहे थे. 

यह भी पढ़ें: इतने वक्त से अलग रह रहे थे चहल और धनश्री, जानें तलाक के लिए कितने साल अलग रहना होता है जरूरी

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget