एक्सप्लोरर

Shortest Flight: दुनिया की सबसे छोटी हवाई उड़ान, 80 सेकेंड में इधर से उधर पहुंचा देता है हवाई जहाज

Shortest Fligh In The World : ये जगह स्कॉटलैंड में है. इसे ऑर्कने आइलैंड बोला जाता है. लोगान एयर यहां फ्लाइट ऑपरेट करती है और तकरीबन 50 साल से वो यहां अपनी सर्विस दे रही है.

World's Shortest Flight: 80 सेकेंड यानी करीब डेढ़ मिनट की सबसे छोटी हवाई यात्रा. बिल्कुल, इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात कर रहे हैं. हम आपको बता रहे हैं, दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा के बारे में. ये हवाई यात्रा वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच की है. हवाई जहाज उड़ने से लेकर लैंड होने तक सिर्फ 80 सेकेंड लगते हैं. कहानी में दिलचस्प चीज ये है कि ये दोनों दो टापू हैं. इन दोनों के बीच कोई पुल नहीं है, न ही कोई बस चलती है और नही कोई ट्रेन. इसलिए लोग हवाई जहाज में बैठकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते हैं.

होते हैं कार जैसे छोटे प्लेन
ये जगह स्कॉटलैंड में है. इसे ऑर्कने आइलैंड बोला जाता है. लोगान एयर यहां फ्लाइट ऑपरेट करती है और तकरीबन 50 साल से वो यहां अपनी सर्विस दे रही है. अगर मौसम साफ रहे तो आप वेस्ट्रे से पापा वेस्ट्रे सिर्फ 47 सेकेंड में भी पहुंच सकते हैं. हालांकि, हमारे यहां जितनी सवारी ऑटो में आती हैं, उतनी ही सवारी यहां की कंपनियां अपने प्लेन में बिठाती हैं. कहने का मतलब ये है कि ये प्लेन 8 सीटर होते हैं, जो इन दोनों टापुओं के बीच चलते हैं. ज्यादातर टूरिस्ट और स्थानीय लोग ही इस प्लेन सर्विस का फायदा उठाते हैं.

किराए में मिलता है डिस्काउंट
हम सभी जानते हैं कि हवाई जहाज का किराया महंगा होता है इसलिए वहां की सरकार लोगों को किराए में छूट देती है. इस छूट को आप भारत की भाषा में सब्सिडी कह कह सकते हैं. फिलहाल कंपनियां एक टापू से दूसरे टापू पर जाने के लिए 17 से 18 पाउंड चार्ज करती हैं. 

दोनों टापुओं की दूरी 2.7 किलोमीटर
वेस्ट्रो और पापा वेस्ट्रे के बीच 2.7 किलोमीटर की दूरी है. इन दोनों के बीच ब्रिज बनाना काफी महंगा है. वेस्ट्रे में 600 और पापा वेस्ट्रे में करीब 90 लोग रहते हैं. यहां प्लेन को बिल्कुल ऐसे ही ऑपरेट किया जाता है जैसे भारत के किसी बस स्टैंड पर, बसों को ऑपरेट किया जाता है. 

दिलचस्प वीडियो यू-ट्यूब पर
फ्लाइट की इतनी सी दूरी वाकई एक्साइटेड करने वाली है. इसे दुनिया के तमाम यू-ट्यूबर्स ने कवर किया है. उन्होंने वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किए हैं. हमने भी ये खबर लिखने के लिए एक वीडियो से जानकारी जुटाई. आप चाहें तो आप भी इस यात्रा के खूबसूरत वीडियो देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें -

जब भी रोते हैं तो आंसू आने लगते हैं, आखिर इसका आंखों से क्या है कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lights in Taj Mahal: ताजमहल में क्यों नहीं लगी है एक भी लाइट, क्या है इसके पीछे की वजह
ताजमहल में क्यों नहीं लगी है एक भी लाइट, क्या है इसके पीछे की वजह
Poverty Measurement: भारत में कैसे मापी जाती है गरीबी, क्या है गरीबी रेखा तय करने का पूरा गणित?
भारत में कैसे मापी जाती है गरीबी, क्या है गरीबी रेखा तय करने का पूरा गणित?
Moon Collision With Earth: धरती पर आन पड़े चांद तो कितने हिस्से में होगी तबाही, क्या होगा अंजाम?
धरती पर आन पड़े चांद तो कितने हिस्से में होगी तबाही, क्या होगा अंजाम?
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget