एक्सप्लोरर

इस कीड़े की कीमत है 75 लाख, जानें कौन से हैं दुनिया के सबसे महंगे जीव

क्या आपने कभी सोचा है कि एक कचरे में रहने वाले कीड़े की कीमत ऑडी और BMW से भी ज्यादा हो सकती है? चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही कीड़े के बारे में बताते हैं.

Worlds Most Expensive Insect: दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी कीमत हमारे होश उड़ा देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई कीड़ा भी इतना महंगा हो सकता है? दरअसल आज हम आपको जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं वो रहता तो कचरे में है लेकिन उसकी कीमत इतनी है कि उसमें आप BMW या ऑडी जैसी गाड़ियां खरीद सकते हैं. ये कीड़े बहुत दुर्लभ हैं यही वजह इनकी इतनी कीमत बढ़ाती हैं. तो चलिए इस खास कीड़े के बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं.

75 लाख रुपये में मिलता है ये कीड़ा

दरअसल हम स्टैग बीटल की बात कर रहे हैं. इस कीड़े को दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा भी माना जाता है. इसकी कीमत 75 लाख रुपये बताई जाती है. ये महज दो से तीन इंच के होते हैं, जिन्हें पालना काफी मुश्किल होता है. कुछ लोग इसे तरक्की की निशानी भी मानते हैं, यानी उनका सोचना ये है कि इसे रखने से वो रातों-रात अमीर बन जाएंगे. बीटल का वैज्ञानिक नाम ल्यूकानस सर्वस है.

इन कीड़ों का वजन 2-6 ग्राम के बीच होता है और इनका औसत जीवनकाल 3-7 साल का होता है. जहां स्टैग बीटल में मेल कीड़े 35-75 मिमी लंबे होते हैं, वहीं फीमेल कीड़े 30-50 मिमी लंबे देखे जाते हैं. इनका इस्तेमाल मेडिकल उपयोग के लिए भी होता है.

क्या खाते हैं स्टैग बीटल?

स्टैग बीटल खाना नहीं खाते, बल्कि ये मीठे तरल पदार्थ जैसे पेड़ का रस और सड़ते फलों का रस पीते हैं. स्टैग बीटल के लार्वा मृत लकड़ी को खाते हैं, ये इनके शरीर में मौजूद नुकीले जबड़ों का इस्तेमाल करके रेशेदार सतह से खुरचने और टुकड़े निकालने के लिए उपयोग करते हैं. ये जीव जीवित पेड़ों या झाड़ियों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं होते हैं.

मेडिकल उपयोग के लिए होता है इस्तेमाल

इन कीड़ों के वजन की बात करें तो इन वजन 2-6 ग्राम के बीच होता है. वहीं इनके नाम की बात करें तो ये बीटल पर पाए जाने वाले विशिष्ट मेम्बिबल्स से लिया गया है. स्टैग बीटल गर्म, ट्रॉपिकल वातावरण में पनपते हैं और ठंडे तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं. ये स्वाभाविक रूप से वुडलैंड्स में पाए जाते हैं. बड़ी मात्रा में ये लंदन में पाए जाते हैं.                                             

यह भी पढ़ें: 2011 में आखिरी बार हुई थी भारत की जनगणना, अब बिना गिने कैसे बताया जा रहा 142 करोड़ का आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget