एक्सप्लोरर

अंगूर की कीमत सुनकर ही भर जाएगा पेट! कहेंगे- 'अंगूर खट्टे हैं' आधे गुच्छे में ही आ जाएगी बाइक

दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की कीमत जानकर आप भी कहेंगे- 'अंगूर खट्टे हैं'. क्योंकि, इसकी कीमत सुनते ही यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाता है. इसके एक गुच्छे की कीमत में आप काफी कुछ खरीद सकते हैं.

World’s Most Expensive Grape Variety: फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. दुनिया में कई तरह के फल हैं. जिनमें से कई फल आपके फेवरेट भी होंगे. कई फल ऐसे होते हैं, जो काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं. अंगूर भी उन्हीं फलों में से एक है. गर्मी के सीजन में आने वाले इस फल से जुड़ी एक बड़ी प्रचलित है कि 'अंगूर खट्टे हैं'. यानी जब किसी काम में सफलता नहीं मिलती है तो लोग काम में ही कमी बताने लगते हैं. लेकिन, आज हम आपको अंगूर की एक ऐसी किस्म में के बारे में बताएंगे, जिसके दाम सुनकर आप वाकई कहेंगे कि अंगूर खट्टे हैं!

दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

यहां दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की बात हो रही है. ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अंगूर की रूबी रोमन (Ruby Roman grape cost) प्रजाति दुनिया का सबसे महंगा अंगूर है. यह प्रजाति जापान के इशिकावा इलाके में उगाई जाती है. इन अंगूरों को उगाने से जुड़ी कहानी काफी रोचक है. 

क्या है कहानी?

साल 1995 में यहां के किसानों ने वैज्ञानिकों से अनुरोध किया कि वो रिसर्च करके लाल अंगूर की प्रजाति को उगाने में मदद करें. प्रयोग में अंगूर की 400 बेलें लगाई गईं, लेकिन दो सालों में सिर्फ 4 ही लाल अंगूर बने. वैज्ञानिकों ने 14 सालों तक रिसर्च करके इन अंगूरों के साइज में परिवर्तन किया और उन्हें लाल रूप दिया.

73,000 रुपये का एक गुच्छा

रूबी रोमन अंगूर साल 2008 में मार्केट में उतर चुका था और उसी दौरान इसका 700 ग्राम का एक गुच्छा 73 हजार रुपये में बिका था. सोच कर देखिए आज के समय में भी आप इतने रुपये में एक बाइक खरीद सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 साल बाद इसका एक ही गुच्छा 8 लाख रुपये में बिका. जिससे पूरी दुनिया में डंका बज गया. इस हिसाब से सिर्फ एक अंगूर की ही कीमत 20 हजार रुपये से ज्यादा बैठ रही थी. 

तय किए हैं खास मानक

रूबी रोमन अंगूर के दर्जे तक पहुंचने के लिए मानक निर्धारित हैं. ये मानक अंगूर के रंग-रूप और गुण के आधार पर तय किए गए हैं. जिसके तहत प्रत्येक अंगूर 20 ग्राम का होना चाहिए और उसमें शुगर कंटेंट 18% तक होना चाहिए. रूबी रोमन ग्रेप की एक प्रीमियम क्लास भी है, प्रीमियम क्लास वाला अंगूर नॉर्मल वाले से थोड़ा महंगा बिकता है. साल 2010 में 4 गुच्छे ही प्रीमियम के मानक क्वालिफाई कर पाए थे.

यह भी पढ़ें - ऑन करते ही हवा में तैरने लगता है ये बल्ब... न कोई पंखा, न कोई मोटर! समझिए फिर कैसे हवा में टिकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget