एक्सप्लोरर

भारतीय हीरे ने बना दिया इसे दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी, कीमत 600 करोड़ से ज्यादा

कतर की रॉयल फैमली ने इस हीरे की अंगूठी को 8 करोड़ डॉलर यानी उस वक्त के हिसाब से 520 करोड़ रुपए में खरीद लिया. हालांकि, आज के हिसाब से 8 करोड़ डॉलर की कीमत भारतीय रुपये में 657 करोड़ 86 लाख 80 हजार है.

एक दौर था जब भारत को सोने की चीड़िया कहा जाता था. यहां इतना सोना था कि मुगलों और अंग्रेजों के बेहिसाब लूट के बाद भी, देश में इतना गोल्ड है कि अगर इसे इकट्ठा कर दिया जाए तो सोने का पूरा एक पहाड़ खड़ा हो जाए. हालांकि, आज हम बात सोने की नहीं बल्कि एक ऐसे हीरे की कर रहे हैं, जो निकला तो भारतीय खान से लेकिन उस पर आज मालिकाना हक कतर की रॉयल फैमिली का है. ये नीले रंग का हीरा एक अंगूठी में लगा है और उस अंगूठी की कीमत 80 मिलियन डॉलर, यानी आज के हिसाब से भारतीय रुपये में करीब 657 करोड़ 86 लाख 80 हजार के आसपास है. इस अंगूठी को दुनिया विटल्सबैक ग्राफ डायमंड रिंग के नाम से जानती है.

किसके पास है ये अंगूठी

ये शानदार अंगूठी इस वक्त कतर की रॉयल फैमिली के पास है. हालांकि, पहले ये ब्रिटेन के लॉरेन्स ग्राफ के पास था. पहली बार इस हीरे को बाजार में ऑस्ट्रिया और बोवारियन क्राउन ज्‍वेलरी मार्केट में देखा गया था. इसके बाद साल 2008 में लंदन के एक ज्वैलर लॉरेन्स ग्राफ ने इस हीरे को 2.34 करोड़ डॉलर यानी उस वक्त के करीब 152 करोड़ रुपए में खरीदा लिया.


भारतीय हीरे ने बना दिया इसे दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी, कीमत 600 करोड़ से ज्यादा

इसे खरीदने के बाद लॉरेन्स ग्राफ ने हीरे में कांट छांट किया और इसे नए सिरे से तैयार करके करीब 4.5 कैरेट डायमंड इसमें से कम कर दिया. इस फिनिशिंग से ये हीरे की अंगूठी और ज्यादा खूबसूरत हो गई और इसकी कीमत कई गुना बढ़ गई. इसके बाद साल 2011 में कतर की रॉयल फैमली ने इस हीरे की अंगूठी को 8 करोड़ डॉलर यानी उस वक्त के हिसाब से 520 करोड़ रुपए में खरीद लिया. हालांकि, आज के हिसाब से 8 करोड़ डॉलर की कीमत भारतीय रुपये में 657 करोड़ 86 लाख 80 हजार है.

कहां से निकला था ये हीरा

ये हीरा मूल रूप से भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पड़ने वाले कोल्लूर खदान से निकला था. बहुत दिनों तक ये हीरा भारतीय राजाओं के पास रहा, लेकिन अंग्रेजों ने जब भारत में लूट मचाई तो उन्होंने इसे भी लूट लिया. लिखित रूप से इस हीरे की अंगूठी के बारे में जो बात दर्ज है, वो ये है कि इसे साल 1664 में स्पेन के राजा फिलिप चतुर्थ ने अपनी बेटी मार्गरेट को उनकी शादी में उपहार के तौर पर दिया था.

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में अब तक कितना सोना निकाला जा चुका है? भारत में इतना है मौजूद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget