एक्सप्लोरर

पूरी दुनिया में अब तक कितना सोना निकाला जा चुका है? भारत में इतना है मौजूद!

पिछले 70 सालों में सबसे ज्यादा सोना निकाला गया है. धरती में अब कितना सोना बाकी है, इस बारे में अलग-अलग रिपोर्ट आती रहती है. जो अलग-अलग आंकड़े बताती हैं. आइए जानते हैं अब कितना सोना निकाला जा चुका है.

Gold Mining: सोने को दुनियाभर में समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. हर कोई इसे पाना चाहता है. लोग अपना सोना सहेज कर रखते हैं. हर कोई सोने से संवरना चाहता है. सोने के खनन की प्रक्रिया काफी महंगी होती है, इसलिए यह इतना महंगा होता है. आज के समय में दुनियाभर में सोने पर निवेश को और बढ़ाने के लिए नई-नई चीजें हो रही हैं. लेकिन, वहीं दूसरी ओर यह बात चिंता बढ़ने वाली है कि कई जानकारों का कहना है कि धरती का ज्यादातर सोना निकाला जा चुका है. ऐसे में एक सवाल यह भी बनता है कि आखिर धरती से अब तक कितना सोना निकल चुका है? इसके अलावा यह भी जानेंगे कि भारत में कितना सोना है?

धरती से अब कितना सोना निकाला जा चुका है?
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, धरती से अब तक करीब 2 लाख टन सोना निकाला जा चुका है और अब सिर्फ 50 हजार टन ही बाकी है. धरती में अब कितना सोना बाकी है, इसपर अलग-अलग संस्थाएं अलग डेटा देती रहती हैं, लेकिन इसमें मामूली सा ही अंतर रहता है. जो कहती हैं कि धरती में अब लगभग 30% सोना ही बचा है.

70 साल में सबसे ज्यादा निकला
हैरानी वाली बात यह है कि ज्यादातर सोना साल 1950 के बाद निकाला गया है. सोना एक ऐसी धातु है, जो व्यावहारिक रूप से नष्ट नहीं होती है. इसलिए खनन के बाद से लेकर आज भी यह गहने, सोने के सिक्के, सोने की ईंट और इलेक्ट्रॉनिक सामानों (गोल्ड एक कंडक्टर के रूप में उपयोगी है, जो खराब नहीं होता है) आदि के रूप में मौजूद है.

भारत में कितना सोना है?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दुनिया में जब से सोने का खनन की शुरुआत से अब तक करीब दो लाख टन सोना निकाला जा चुका है. फिलहाल सोने के सालाना उत्पादन और उपयोग में चीन सबसे ऊपर है. काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 24 हजार टन सोना होने का अनुमान है. इसमें से भी भारतीय महिलाओं के पास 21 हजार टन सोना है. यह मात्रा दुनिया में सबसे ज्यादा है. इतना सोना तो सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले टॉप पांच देशों के बैंकों के भंडार को मिलाकर भी नहीं बनता है.

देश में ज्यादातर सोना आभूषणों के रूप में महिलाओं के पास संरक्षित है. इसके बाद कुछ सोना बैंको के पास जमा है और कुछ मंदिरों में है. हर साल दुनियाभर में लगभग 3 हजार टन सोना खनन से निकाला जाता है. समय-समय पर उसका आकलन भी होता रहता है कि धरती के भीतर अभी और कितना सोना है और यह आंकड़े समय-समय पर बदलते रहते हैं.

यह भी पढ़ें - एक एक सेकंड की है कीमत! विंडोज 11 के ये सभी शॉर्टकट दिनभर में आपका काफी समय बचा लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget