एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे भारी साईकिल, दिखने में लगती है किसी हाथी जैसी, टनों में इसका वजन!

साइकिल तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी दुनिया की सबसे भारी साइकिल देखी है? इस साइकिल को देख कोई भी यही कहेगा 'ये साइकिल है या हाथी'...

World's Heaviest Bicycle: बचपन मे सभी बच्चों को साइकिल चलाने का बहुत शौक होता है. साइकिल से हम सड़क पर चलने, संतुलन बनाने, नियमों का पालन करना सीखते है. साइकिल को बाइक, स्कूटर और कार का आधार कहा जाता है, क्योंकि यह रोड पर यातायात का अनुमान लगाने और आगे बढ़ने या रुकने का फैसला करना सिखाती है. लेकिन जरा सोचिए कि यदि कोई साइकिल ट्रक के समान बड़ी हो तो क्या उस साइकिल को कोई बच्चा चला पाएगा? आज हम आपको एक ऐसी साइकिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको भी ऐसा लगेगा जैसे वो कोई विशाल हाथी है और उस साइकिल के ऊपर बैठा शख्स कोई महावत हो.

5 मीटर लंबी है ये साइकिल

क्लीन जोहाना (Kleine Johanna) किसी लड़की का नाम नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे भारी साइकिल का नाम है. रिकॉर्ड इंस्टिट्यूट फॉर जर्मनी ने क्लीन जोहाना को दुनिया की सबसे भारी साइकिल का खिताब दिया है. यह साइकिल स्क्रैप मेटल से बनाई गई है. यह साइकिल 2 मीटर ऊंची और 5 मीटर लंबी है. लेकिन आपके होश तो तब उड़ेगे जब आप इसके वजन के बारे में जानेंगे. 

साइकिल को बनाने मे कितना समय लगा? 

दुनिया की सबसे भारी साइकिल को बनाने में 3 साल का समय लगा और सिबैश्चियन ने अनुमान लगाया कि उन्हें इस साइकिल को बनाने में कुल 2500 घंटे लगे. जब वे इस साइकिल को बना रहे थे तो उनके परिवार ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस साइकिल को बनाकर ही सांस ली. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ ही समय में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इस साइकिल को दुनिया की सबसे भारी साइकिल होने का दर्जा दे देगा.

कितना है इस साइकिल का वजन? 

तुलना के आधार पर, आम हैचबैग कारें 700 से 1000 किलो की होती हैं लेकिन क्लीन जोहाना 2177 किलो की साइकिल है. अब आप सोच रहे होंगे कि यह तो इतनी भारी साइकिल है, तो क्या इसे पैडल से चलाया जा सकता है? सिबैश्चियन ब्यूटलर ने इस साइकिल को बनाया है, जो जर्मनी के सैक्सोनी-एनहॉल्ट स्टेट में रहते हैं. सिबैश्चियन ब्यूटलर ने क्लीन जोहाना साइकिल मे ट्रक का गियर बॉक्स लगाया है जिसकी वजह से क्लासिक साइकिल के गियर सिस्टम को कॉपी किया जाए. दुनिया की इस सबसे भारी साइकिल में 35 गियर आगे जाने के लिए हैं और 7 गियर पीछे जाने के लिए है. आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि इस साइकिल को केवल एक आदमी पैडल मारकर चला सकता है और साथ ही यह साइकिल एक साथ 15 टन वजन भी उठा सकती है.

यह भी पढ़े- क्या सच में मच्छर मारने वाले लिक्विड में मिट्टी का तेल होता है? फिर ये इतना महंगा क्यों मिलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?
क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Iran Black Rain: मिसाइल-ड्रोन के हमलों से ईरान में हो रही 'काली बारिश', जानें किन चीजों पर होगा इसका खतरनाक असर?
मिसाइल-ड्रोन के हमलों से ईरान में हो रही 'काली बारिश', जानें किन चीजों पर होगा इसका खतरनाक असर?
वर्ल्ड वॉर 3 हुआ तो किन देशों में सबसे पहले होगा सर्वनाश? खुद चेक कर लें पूरी लिस्ट
वर्ल्ड वॉर 3 हुआ तो किन देशों में सबसे पहले होगा सर्वनाश? खुद चेक कर लें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget