एक्सप्लोरर

वैज्ञानिकों ने किया करिश्मा! पैदा हुआ दुनिया का पहला थ्री-पैरेंट वाला Super baby, नहीं होगा इन बीमारियों का असर

दुनिया का पहला ऐसा बच्चा पैदा किया जा चुका है, जिसे किसी भी तरह की जेनेटिक बीमारी नहीं होगी. माता-पिता के अलावा इस सुपर बेबी में एक तीसरे इंसान का डीएनए भी शामिल है. यह एक थ्री पैरेंट बेबी है.

Three-parent Baby: विज्ञान के करिश्में आज पूरी दुनिया देख रही है. फिर चाहे वो अंतरिक्ष में मंगल और चांद तक सफर तय करना हो, या मेडिकल के क्षेत्र में अनोखे कारनामे करना. मेडिकल साइंस की तरक्की का प्रतीक दुनिया का पहला Superkid पैदा हो चुका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खास बच्चे को किसी भी तरह की जेनेटिक बीमारी नहीं होगी और न ही कोई ऐसा नुकसानदेह जेनेटिक म्यूटेशन, जिसका इलाज नहीं किया जा सकता. क्योंकि इसे तीन लोगों के डीएनए को मिलाकर बनाया गया है.

यह बच्चा इंग्लैंड में पैदा किया गया है. माता-पिता के डीएनए के अलावा इस बच्चे में तीसरे इंसान का डीएनए भी डाला गया है. DNA की खासियत को बरकरार रखने के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल किया गया. इस बच्चे को माइटोकॉन्ड्रियल डोनेशन ट्रीटमेंट (MDT) तकनीक से बनाया गया है. 

थ्री-पैरेंट बेबी है यह बच्चा

वैज्ञानिकों ने एक स्वस्थ महिला के Eggs से ऊतक लेकर IVF भ्रूण तैयार किया था. इस भ्रूण में बायोलॉजिकल माता-पिता के स्पर्म और Eggs के माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिका का पावर हाउस) को साथ मिलाया गया. माता-पिता के डीएनए के अलावा बच्चे के शरीर में तीसरी महिला डोनर के जेनेटिक मटेरियल में से 37 जीन को डाला गया. यानी असल में यह थ्री-पैरेंट बेबी (Three-parent Baby) है. हालांकि, 99.8 फीसदी DNA माता-पिता का ही है.

जेनेटिक बीमारियों को रोकना था मकसद

MDT को MRT यानी माइटोकॉन्ड्रियल रीप्लेसमेंट ट्रीटमेंट भी कहा जाता है. इस पद्धत्ति को इंग्लैंड के डॉक्टरों ने विकसित किया है. यह बच्चा भी इंग्लैंड के ही न्यूकैसल फर्टिलिटी सेंटर में पैदा किया गया है. दुनिया में करीब हर 6 हजार में से एक बच्चा माइटोकॉन्ड्रियल बीमारियों, यानी गंभीर जेनेटिक बीमारियों से पीड़ित है. इस बच्चे को बनाने के पीछे वैज्ञानिक मकसद यही था कि माता-पिता की जेनेटिक बीमारियां बच्चे में ट्रांसफर न हों.

क्या होता है MDT का प्रोसेस? 

सर्वप्रथम पिता के स्पर्म की मदद से मां के एग्स को फर्टिलाइज किया जाता है. उसके बाद किसी दूसरी स्वस्थ महिला के एग्स से न्यूक्लियर जेनेटिक मटेरियल निकाल कर उसे माता-पिता के फर्टिलाइज एग्स से मिक्स कर दिया जाता है. इसके बाद इस एग पर स्वस्थ महिला के माइटोकॉन्ड्रिया का प्रभाव हो जाता है. इस सब के बाद इसे भ्रूण में स्थापित कर दिया जाता है. इस प्रक्रिया में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है और मेडिकल साइंस के नजरिए से इस प्रक्रिया में कई तरह की चुनौतियां और खतरे भी रहते हैं.

यह भी पढ़ें - कैसे पता चलता है नारियल में पानी ज्यादा है या मलाई? ऊपर से ये चीज देखकर चल जाता है पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget