एक्सप्लोरर

World Wind Day: धरती पर कैसे पैदा हुई थी हवा और ऑक्सीजन? ये है सही जवाब

आज पूरी दुनिया विश्व वायु दिवस सेलिब्रेट कर रही है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पृथ्वी पर वायु आई कहां से और कैसे इसकी शुरुआत हुई थी?

World Wind Day 2024: दुनियाभर में 15 जुलाई विश्व वायु दिवस के रूप में सेलिब्रेट की जा रही है. 2007 में इसे पहली बार सेलिब्रेट किया गया था. वायु हमारे जीवन का मुख्य अंग है लेकिन कम ही लोग इसके महत्व के बारे में सोचते हैं. ऐसे में क्या कभी आपके मन में ये विचार आया है कि आखिर धरती पर ऑक्सीजन पैदा कैसे होती है और हवा का जन्म कैसे हुआ? चलिए आज इस खास मौके पर ये जानते हैं.

धरती पर कैसे पैदा हुई हवा?

यदि आज पृथ्वी पर जीवन संभव न हो तो शायद कोई जीवित ही न रह पाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर हमेशा से ऑक्सीजन मौजूद नहीं थी. बल्कि कुछ घटनाओं के बाद धरती पर ऑक्सीजन बनना शुरू हुआ था.

ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने कुछ सालों पहले एक रिसर्च की थी, जिसमें दावा किया गया था कि आज से लगभग 3.6 अरब साल पहले पृथ्वी पर पहली बार ऑक्सीजन का निर्माण होना शुरू हुआ था. इससे पहले तक वैज्ञानिक मान रहे थे कि पृथ्वी पर ऑक्सीजन का निर्माण साइनोबैक्टीरिया कर रहे थे. हालांकि नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि पृथ्वी पर इन सूक्ष्म जीवों की मौजूदगी से लगभग एक अरब साल पहले ही हमारी पृथ्वी पर ऑक्सीजन बनने की शुरुआत हो गई थी. वैज्ञानिक लगातार ऐसा इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि सूक्ष्म जीवों की प्रजाति पृथ्वी पर पहले से ही थी इसलिए अलग-अलग जीवों की उत्पत्ति हो रही थी. फिलहाल धरती पर ऑक्सीजन दो तरह से बनती है पहला प्रकाश और दूसरा संश्लेषण.

धरती पर कैसे बनती है हवा?

सबसे पहली बात, हम सब जानते हैं कि हमारी पृथ्वी, गैस के अणुओं की परतों से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है. इसमें मुख्‍य रूप से नाइट्रोज, ऑक्‍सीजन, हीलियम, नियॉन, मीथेन और कार्बनडाई ऑक्‍साइड जैसी गैसें होती हैं. वायुमंडल पृथ्वी की सतह से लगभग 320 किलोमीटर की ऊंचाई तक मौजूद है. जब इन गैसों के अणु गति पकड़ते हैं तो उसे ही हवा कहा जाता है. हवा धरती पर अरबों सालों से मौजूद है.

अब सवाल ये उठता है कि हवा चलती कैसे है? तो बता दें कि सूर्य पृथ्वी की सतह को गर्म करता है तो इससे वायुमंडल भी गर्म हो जाता है. जहां पर सीधी सूर्य की किरणें पड़ती हैं वो हिस्से गर्म हो जाते हैं, वहीं जहां सूर्य की किरणें तिरक्षी पड़ती हैं वो जगह ठंडी होती हैं. अब जिस हिस्‍से पर किरणें तेज आएंगी तो वहां की सतह गर्म होने के साथ ही, हवा भी गर्म हो जाती है. ये गर्म हवा ठंडी हवा की अपेक्षा हल्की होती है, यही वजह है कि ये ऊपर उठती जाती है और फैलने लगती है. इसकी जगह लेने के लिए ठंडी हवा नीचे आती है. ये जितनी तेज नीचे आएंगी हवा उतनी ही तेज चलेगी.

यह भी पढ़ें: चांद पर जिसने भी प्लॉट खरीदा है, क्या वह वहां मकान बनवा सकता है, साइंस के हिसाब से यह कितना पॉसिबल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget