एक्सप्लोरर

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जिसको लेकर दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप को अब 1 साल का समय बचा है, जिसका पूरा शेड्यूल आईसीसी जारी कर चुका है. 12 दिन पहले टिकट के लिए बैलेट शुरू किए गए थे, जिसमें दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की तरफ से हाई डिमांड देखी गई है. आईसीसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन मिली हैं और 142 देशों के फैंस ने 4,423,417 बैलेट रजिस्ट्रेशन कराए हैं.

बैलेट शुरू के 12 दिन के अंदर डेढ़ करोड़ से अधिक एप्लिकेशन का आना 2027 वनडे वर्ल्ड कप में दुनिया भर की भारी दिलचस्पी को दर्शाता है. आंकड़े बताते हैं कि बैलेट खुलने के बाद से मांग में तेज़ी से उछाल आया है. टिकट एप्लीकेशन की संख्या पिछले हफ़्ते दस लाख थी जो दो हफ्ते से भी कम समय में 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा हो गई है.

बता दें कि दुनिया भर के प्रशंसकों को तीनों मेजबान देशों में होने वाले मैचों के लिए अपनी रुचि दर्ज कराने और अफ्रीका के अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला है. इसमें भाग लेना फ्री है. 1 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2026 तक आईं इन एप्लिकेशन पर समान रूप से विचार किया जाएगा, चाहे वोटिंग किसी भी समय किया गया हो.

फैंस कितने भी मैचों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर मैच को एक अलग एंट्री माना जाएगा. एक मैच के लिए अधिकतम चार टिकटों की मांग कर सकते हैं. अपनी पसंदीदा टिकट का चयन भी कर सकते हैं. ये अभी पूरी तरह फ्री है. जिनकी एप्लिकेशन चुनी जाएंगी, उनसे ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा. उपलब्ध टिकट को कंफर्म करने के लिए उन्हें एक डेडलाइन दी जाएगी.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, ‘‘टिकटों की भारी मांग क्रिकेट विश्व कप की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा, पर्यटन स्थल के रूप में अफ्रीका के आकर्षण तथा टूर्नामेंट के आगाज से पहले आईसीसी और उसके साझेदारों की प्रचार गतिविधियों से पैदा हुई उत्सुकता का प्रमाण है.’’

यह भी पढ़ें- रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget