एक्सप्लोरर

इस देश में दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्ते, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम

दुनिया में कई तरह के गेम लोग खेलते हैं. इसमें से एक ताश के पत्ते का खेल भी है. जानिए दुनिया का सबसे छोटा ताश का पत्ता कौन बनाया है? जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है.

दुनियाभर में कई तरह का खेल खेला जाता है. इसमें एक गेम ताश यानी प्ले कार्ड भी है. भारत समेत कई देशों में ताश के शौकीन बहुत लोग हैं. इंटरनेट आने के बाद लोग ऑनलाइन भी इस खेल को खेलते हैं. ताश के पत्तों का एक साइज होता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्तों के बारे में बताएंगे. 

ताश का गेम

ताश के पत्तों का गेम अधिकांश जगहों पर खेला जाता है. हालांकि हर जगह पर इन पत्तों के जरिए ही खिलाड़ी अलग-अलग गेम खेलते हैं. आपने देखा होगा कि अक्सर ताश के पत्ते दिखने में एक जैसे साइज के होते हैं. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्ते के बारे में बताएंगे. ये सबसे छोटे ताश के पत्ते चावल के दानों के बराबर है. जी हां ये इतने छोटे हैं कि कुछ दूरी से आप इन पत्तों को देख भी नहीं पाएंगे. जानिए आखिर इतने छोटे ताश के पत्ते किसने बनाया है. 

सबसे छोटा पत्ता 

बता दें कि लंदन के प्रोडक्ट डिजाइनर और इंजीनिजर रॉब हॉलिफैक्स ने दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्ते को बनाया था. इन ताश के पत्तों का आकार चावल के दाने के समान है. ये ताश का पत्ता 5 मिमी लंबा और 3.6 मिमी चौड़ा है. जिनके जरिए रॉब ने गिनीज बुक में अपनी जगह बना ली है.

विश्व रिकॉर्ड

इंजीनिजर रॉब हॉलिफैक्स ने इतना छोटा ताश का पत्ता बनाया था कि पत्तों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था. दरअसल ये सामान्य ताश से 250 गुना छोटे होते हैं. बता दें कि रॉब द्वारा बनाए गए ये ताश के पत्ते पिछले रिकॉर्ड से 2 गुना और सामान्य ताश से 250 गुना छोटे हैं. रॉब ने बताया था कि नियमित कार्ड प्रिंटर अत्यधिक पतले और छोटे ताश को नहीं छाप सकते थे. इसलिए उन्होंने एक प्रोफेशनल प्रिंटर का इस्तेमाल किया था. इतना ही नहीं ताश को प्रिंट करने के बाद काटना भी मुश्किल काम था, क्योंकि सभी ताश को एक आकार में कट करना था. इसके लिए लेजर कटर का इस्तेमाल किया गया था. 

जानकारी के मुताबिक रॉब ने ताश के कुल 102 पैक बनाए थे. जिसमें से 100 उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित कंपनी किकस्टार्टर (रचनात्मक परियोजनाओं के लिए एक फंडिंग प्लेटफॉर्म) को 24 डॉलर यानी लगभग 2,000 रुपये प्रति पैक के हिसाब से बेच दिया था. जबकि 2 अपने पास रखा था और और उनमें से एक को लेकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्यालय गए थे. 

गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉब ने बताया कि ताश बनाने के अलावा उनकी तस्वीरें खींचना भी काफी चुनौतीपूर्ण काम था. इसके अलावा इन ताश को संभालना भी मुश्किल है. इस रिकॉर्ड को बनाकर उन्हें काफी खुशी मिली थी और अब उन्होंने 'दुनिया के सबसे बड़े ताश के रिकॉर्ड के लिए भी आवेदन किया है. बता दें कि अभी दुनिया के सबसे बड़े ताश का रिकॉर्ड भारत के रामकुमार सारंगपानी के नाम है.

ये भी पढ़ें: Hamburger: हजार, दो हजार का नहीं... लाखों का है ये हैमबर्गर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget