एक्सप्लोरर

साइकिल से 19341 फीट ऊंचे पहाड़ पर जा चढ़ी भारत की बेटी! पाकिस्तान की समर को पछाड़ बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

World Record: प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी Mount Kilimanjaro पर महज 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

World Record of Mountain Climbing: दुनिया में हर दिन कोई न कोई अद्भुत कारनामा होता ही रहता है. दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो अपने चट्टान जैसे मजबूत जज्बे और निरंतर प्रयास के बलबूते पर सबको हैरान करने की क्षमता रखते हैं. ऐसे लोग ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हैं. दुनिया के अलग-अलग कोने में रिकॉर्ड बनते हैं, टूटते हैं और फिर नए रिकॉर्ड बनते हैं. रिकॉर्ड बनाने में अपना देश भी किसी से कम नहीं है. देश अलग-अलग तरह के कौशल वाले और दृढ़ संकल्पी लोगों से भरा पड़ा है. ऐसा ही एक कारनामा कर भारत की एक बेटी ने दुनियाभर में देश का नाम गौरांवित किया है. भारत की इस बेटी ने साइकिल से पहाड़ पर चढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए इस बारे में जानते हैं...

साइकिल से पहाड़ चढ़ बनाया विश्व रिकॉर्ड
देश में प्रतिभाशाली और जांबाज लोगों की कमी नहीं है. अगर कहीं कमी है तो वह है उनको सही समय पर मौका न मिला पाने की, लेकिन जैसे ही इन जांबाजों को मौका मिलता है ये अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन करते हैं. ऐसा ही काम उत्तराखंड राज्य की प्रीति नेगी ने किया है. प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी Mount Kilimanjaro पर महज 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसा करके प्रीति ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है बल्कि, पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा. जिसे तोड़ कर प्रीति ने इतिहास रच दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान की समर खान के नाम था, जिसने इस चोटी पर 4 दिन में चढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

क्या है किलिमंजारो?
किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी है. यह सात शिखरों में चौथा सबसे ऊंचा शिखर है. किलिमंजारो दुनिया में सबसे लंबा मुक्त-खड़ा पहाड़ है, जिसका उहुरू शिखर औसत समुद्र तल से 5895 मीटर (19341 फीट) ऊपर है. इसकी चढ़ाई बेहद मुश्किल होती है.

पाकिस्तान की समर खान का रिकॉर्ड तोड़ा
प्रीति ने पहाड़ की तमाम रूढ़िवादी को तोड़ते हुए पहाड़ की लड़कियों के लिए एक कीर्तिमान और उदाहरण स्थापित किया है. प्रीति ने यह साबित कर दिया है कि मन में इच्छाशक्ति हो तो दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है. प्रीति नेगी ने पूरे देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है. प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी Mt. Kilimanjaro पर 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रीति नेगी 18 दिसंबर 2022 को 3 दिन में साइकिल से इस कठिन चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर पाकिस्तान की समर खान का रिकॉर्ड 3 दिन में ही तोड़ कर इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें -

कभी सोचा है अगर ट्रेन चला रहे ड्राइवर को नींद आ जाए तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget