एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी जिसने अपने भाई से कर ली थी शादी, ऐसे हुई थी मौत

कहा जात है कि 18 साल की उम्र में ही रानी क्लियोपैट्रा के पिता का निधन हो गया था, इसके बाद रानी क्लियोपैट्रा ने मिस्र की गद्दी पर बने रहने के लिए अपने दो सगे भाइयों से शादी कर ली थी.

इतिहास के पन्नों में कई ऐसी कहानियां दर्ज हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. ऐसी ही एक कहानी है रानी क्लियोपैट्रा की. इस रानी को लेकर इतिहास में कई ऐसे किस्से दर्ज हैं जिन पर आज भी विवाद है. इसे इतिहास की सबसे रहस्यमई रानी माना जाता है. इस रानी के लाइफस्टाइल से लेकर रिश्तों तक पर कई ऐसी बातें इतिहास में दर्ज हैं जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे.

कौन थी ये रानी?

जिसकी बात हम कर रहे हैं, वो थीं मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा. इन्होंने 51 ईसा पूर्व से 30 पूर्व तक मिस्र पर राज किया था. यानी करीब 21 वर्ष तक रानी क्लियोपैट्रा का मिस्र पर राज था. कहा जाता है कि इस रानी के दौर में मिस्र की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत हुई थी, उतनी किसी और राजा के दौर में नहीं हुई. हालांकि, रानी सिर्फ अपनी आर्थिक नीतियों की वजह से दुनिया में लोकप्रिय नहीं हुईं, बल्कि उन्हें पूरी दुनिया उनकी कुछ बेहद खास आदतों के लिए जानती है.

गधी के दूध और रानी क्लियोपैट्रा की कहानी

रानी क्लियोपैट्रा को लेकर कहा जाता था कि उस दौर में उनसे सुंदर रानी पूरी दुनिया में कोई नहीं थी. इतिहासकारों ने उनकी सुंदरता के बारे में लिखते हुए इस बात का भी जिक्र किया था कि वह इतनी सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से रोज नहाती थीं. प्लिनी द एल्डर ने अपनी किताब नेचुरल हिस्ट्री में रानी क्लियोपैट्रा को लेकर लिखा है कि वह हर रोज गधी के दूध से नहाती थीं और इस दूध में लगभग 300 गुलाब के फूल डाले जाते थे. इसके साथ ही रानी क्लियोपैट्रा अपने शरीर पर जो इत्र लगाती थीं, उसे तैयार करने में महीनों का समय लगता था.

भाई से की थी शादी

रानी क्लियोपैट्रा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने अपने सगे भाई टोलेमी से शादी की थी. कहा जात है कि 18 साल की उम्र में ही रानी क्लियोपैट्रा के पिता का निधन हो गया था, इसके बाद रानी क्लियोपैट्रा ने मिस्र की गद्दी पर बने रहने के लिए अपने दो सगे भाइयों से शादी कर ली थी. हालांकि, बाद में जुलियस सीजर की मदद से रानी क्लियोपैट्रा ने अपने भाइयों को रास्ते से हटा दिया और खुद मिस्र की गद्दी पर बैठ गई.

कैसे हुई थी मौत?

रानी क्लियोपैट्रा की जिंदगी के साथ साथ उसकी मौत भी रहस्यमई थी. आज तक दुनिया में रानी क्लियोपैट्रा के मौत पर विवाद है. कुछ इतिहासकार कहते हैं कि रानी क्लियोपैट्रा की हत्या हुई थी और कुछ का कहना है कि क्लियोपैट्रा ने पहले मार्क एंटनी की हत्या करवा दी फिर खुद भी जान दे दी.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर, जानिए इसे एक बार में पी लिया तो क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget