एक्सप्लोरर

क्यों मनाया जाता है World Listening Day? ये है दिलचस्प कारण

World Listening Day 2024: 18 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड लिसनिंग डे के रूप में मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये मनाया क्यों जाता है?

World Listening Day 2024: सुनना कितना जरुरी है ये हम सभी जानते हैं, किसी के द्वारा कही गई बात हम सुनकर समझते हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि सुनने के लिए भी एक खास दिन हो सकता है. जैसे मुस्कुराने का दिन होता है, प्यार करने का दिन होता है, माता पिता के लिए भी एक खास दिन होता है. इसी तरह सुनने का भी एक खास दिन होता है, जिसे आज यानी 18 जुलाई को वर्ल्ड लिसनिंग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इसे हिंदी में विश्व श्रवण दिवस कहा जाता है.

क्या है इसका महत्व?

वर्ल्ड लिसनिंग डे या विश्व श्रवण दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो 18 जुलाई को कनाडा के संगीतकार और मशहूर पर्यावरणविद् रेमंड मरे शेफर के जन्मदिन के अवसर पर ये मनाया जाता है. इस खास दिन के लिए रेमंड को ध्वनिक पारिस्थितिकी के संस्थापक के रूप में देखा जाता है.

इनका जन्म 18 जुलाई, 1933 को हुआ था. समय के साथ इन्हें म्यूजिक पसंद आने लगा, ऐसे में इन्होंने खुद का वर्ल्ड साउंडस्केप प्रोजेक्ट बनाया. जिसने 1970 के दशक में ध्वनिक पारिस्थितिकी के मौलिक विचारों और प्रथाओं को रखा और उसको लेकर समाज में नए ढंग की जागरूकता फैलाई.

कब हुई थी शुरुआत?

वर्ल्ड लिसनिंग डे को मनाने की शुरुआत साल 2010 में हुई थी, इस दिन का मुख्य आकर्षण इसकी थीम होती है. जैसे 2017 में इसकी थीम, ‘लिसनिंग टू द ग्राउंड‘ रखी गई थी और इसको लेकर बताया गया था कि “जैसे हम जमीन पर चलते हैं, कभी फुटपाथ पर, डामर की सड़क पर या किसी और सर्फेस पर. तो हमारे चलने में भी एक आवाज होती है, क्या हम उस आवाज को सुन सकते हैं? उसकी बारीकियों को समझ सकते हैं? यदि हमने उस आवाज को समझ लिया तो हो सकता है हम अपने लिए एक नई धरती को ढूंढ सकें.

जहां ऐसा ही जीवन मुमकिन हो.” ये बात एक बार में समझ आने वाली नहीं है लेकिन हम बार-बार इसके बारे में सोचें तो समझ पाएंगे कि ये बात कितनी गहरी है और इसके जरिए समझ पाएंगे कि वर्ल्ड लिसनिंग डे कितना जरुरी है.

क्या है वर्ल्ड लिसनिंग डे 2024 थीम

किसी भी दिन को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है. ऐसे ही साल 2024 के लिए वर्ल्ड लिसनिंग डे की थीम ‘लिसनिंग टू द वीव ऑफ टाइम’ (Listening to the Weave of Time) रखी गई है. 

यह भी पढ़ें: हवा और सूरज की रोशनी से तैयार होगा पीने का पानी, इस तकनीक का किया जा रहा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget