एक्सप्लोरर

World Elder Abuse Awareness Day: इतने फीसदी बुजुर्ग होते हैं उत्पीड़न का शिकार, आंकड़ा आंखें खोल देगा

World Elder Abuse Awareness Day : इस सर्वेक्षण में जिन बुजुर्गों ने एनजीओ से बातचीत कि उनमें से 77 फीसदी का कहना था कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मानवाधिकार क्या-क्या हैं.

'खुद से चलकर नहीं ये तर्ज-ए-सुखन आया है, पांव दाबे हैं बुजर्गों के तो फन आया है.' मुनव्वर राना की लिखी ये लाइनें शायद ही आज के समाज में फिट बैठती हैं. घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान तो छोड़ दीजिए, आज लोग उनका उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे. 

सोचिए स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को जागरू करना पड़ा. दरअसल, साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार घोषणा की कि हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाएगा.

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के दिन क्या होता है

हर साल इस दिन को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ एक थीम निकालता है और पूरी दुनिया में जगह - जगह इस थीम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाता है. इस साल की थीम है आपात स्थितियों में वृद्ध व्यक्तियों पर प्रकाश डालना. इसके अलावा इस दिन लोगों को बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर भी जागरुक किया जाता है और युवाओं को समझाया जाता है कि वह अपने घर के बुजुर्गों के साथ कैसे सौम्यता से व्यवहार करें.

उत्पीड़न का शिकार हो रहे बुजुर्ग

साल 2023 में एजवेल फाउंडेशन नाम की एक गैर सरकारी संगठन ने बुजुर्गों पर किए अपने एक सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया कि देश में दो तिहाई बुजुर्ग अपने परिजनों द्वारा उत्पीड़न का शिकार होते हैं. इस सर्वेक्षण में एनजीओ ने लगभग 5000 बुजुर्गों से बातचीत की थी.

इस सर्वेक्षण में जिन बुजुर्गों ने एनजीओ से बातचीत कि उनमें से 77 फीसदी का कहना था कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मानवाधिकार क्या-क्या हैं. कई बुजुर्ग अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की बात खुल कर इसलिए नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे परिवार में तनाव उत्पन्न हो जाएगा.

हेल्पएज इंडिया का सर्वे क्या कहता है

साल 2018 में हेल्पएज इंडिया ने भी बुजुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर एक सर्वे किया था. इस सर्वे में जो बात निकल कर आई थी, वो आपको हैरान कर देगी. इस सर्वे के अनुसार, 29 फीसदी लोगों का मानना था कि घर के बुजुर्गों का ख्याल रखना बोझ की तरह लगता है. जबकि, 15 फीसदी ऐसे लोग थे, जो इस काम को बहुत बड़ा बोझ समझते हैं. ये सर्वे टियर वन और टियर टू शहरों में किया गया था.

इस सर्वे में ये बात भी निकल कर सामने आई कि 25.7 फीसदी लोग अपने घर के बुजुर्गों को लेकर गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं. वहीं बुजुर्गों को समय देने की बात करें तो 42.5 फीसदी लोग अपने बुजुर्गों को अकेला छोड़ कर चले जाते हैं. जबकि, 65 फीसदी लोग अपने बुजुर्गों को मेड के सहारे छोड़ कर चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 'कुंवारी बेगम' ने सोशल मीडिया पर कीं घिनौनी हरकतें, जेल में कट सकती है पूरी 'जवानी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget