एक्सप्लोरर

क्या राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेते टाइम उनसे मिला सकते हैं हाथ, क्या होता है प्रोटोकॉल?

Why We Can Not Shake Hands With President: भारत में राष्ट्रपति की सुरक्षा सर्वोपरि है. उनसे अवॉर्ड लेते वक्त कोई भी राष्ट्रपति से हाथ नहीं मिला सकता है. चलिए जानें कि उनसे मिलने का क्या प्रोटोकॉल है.

राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं, उनकी सुरक्षा देश की प्राथमिकता होती है. उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड्स इस बात का बहुत ध्यान रखते हैं. वहीं राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेना बहुत गर्व की बात होती है. जब राष्ट्रपति किसी को भी सम्मानित करते हैं तो आप चाहे जो कोई भी हों, आपको उनके प्रोटोकॉल को फॉलो करना होता है. आप चाहकर भी शेकहैंड के लिए राष्ट्रपति के साथ हाथ नहीं मिला सकते हैं और न ही उनके पैर छू सकते हैं. चलिए जानें कि ऐसा क्यों है.

राष्ट्रपति से क्यों नहीं मिला सकते हाथ?

जब भी कभी राष्ट्रपति के हाथों कोई सम्मान मिलना होता है तो आपको वहां एक दिन पहले बुलाया जाता है. जब भी राष्ट्रपति आपको अवॉर्ड देते हैं, तो आपको उन्हें सिर्फ नमस्कार करना होता है आप उनसे हाथ नहीं मिला सकते हैं. यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल होता है. चाहे आप आर्टिस्ट हों या कोई भी हों आपको राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रोटोकॉल को फॉलो करना होता है. 

क्या राष्ट्रपति से हाथ मिलाना प्रोटोकॉल का उल्लंघन?

अब सवाल यह भी है क्या राष्ट्रपति के पैर छूना या फिर उनको टच करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है? तो इसका जवाब है हां. राष्ट्रपति को टच करना, उनसे हाथ मिलाना और पैर छूना सुरक्षा प्रोटोकॉल के खिलाफ होता है. राष्ट्रपति की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. राष्ट्रपति देश के प्रथन नागरिक होते हैं और उनकी सुरक्षा देश के लिए सर्वोपरि है. राष्ट्रपति के चारों ओर सुरक्षा का एक कड़ा घेरा होता है, जिसका सभी को पालन करना जरूरी होता है.

राष्ट्रपति से मिलने का प्रोटोकॉल

राष्ट्रपति से मिलने का एक प्रोटोकॉल होता है, हर कोई उनसे ऐसे ही नहीं मिल सकता है. न तो उनसे हाथ मिला सकता है और न ही उनके पैर छू सकता है. भारत में राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख होते हैं और उनसे मिलने के लिए एक अभिवादन प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होता है. उनसे हाथ जोड़कर हल्के से झुककर उनका अभिवादन किया जा सकता है. किसी भी शख्स, किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के द्वारा पैर छूना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और आचार संहिता का उल्लंघन होता है.

यह भी पढ़ें: क्या जस्टिस वर्मा की तरह आम आदमी भी पहचान छिपाकर दाखिल कर सकता है याचिका, ऐसे मामले में क्या है नियम?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
क्या है अफ्रीका की ग्रेट ग्रीन वॉल, कैसे बन रही और कितनी जरूरी? जानें किन देशों का होगी हिस्सा
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget