एक्सप्लोरर

Railway Fact: ट्रेन के डिब्बों के साइड में जो ये स्टीयरिंग लगा होता है, वो किस काम आता है?

Goods Train: आपने देखा होगा कि मालगाड़ी के डिब्बों में एक स्टीयरिंग जैसा दिखने वाला पहिया लगा होता है. आज हम आपको बताते हैं कि इसका काम क्या होता है...

Wheel Fact in Goods Train: रेलगाड़ी तो हम सभी ने देखी है. इनमें एक यात्रियों को ले जाने वाली होती है और एक मालगाड़ी होती है. यात्रियों वाली ट्रेन में अधिकतम 24 डिब्बे होते हैं, जबकि मालगाड़ी में इनकी संख्या 40 से 58 तक हो सकती है. सभी ने मालगाड़ी भी देखी है. इसमें अलग-अलग तरह की चीजें के जाने के लिए अलग-अलग तरह के डिब्बे लगे होते हैं. आपने गौर किया होगा कि मालगाड़ी के ज्यादातर डिब्बे ऐसे होते हैं जिनमें एक तरह स्टीयरिंग जैसा एक गोल पहिया लगा होता है. इसे देखकर सबके मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये स्टीयरिंग जैसा दिखने वाला पहिया है क्या? इसका काम क्या है? 

अगर आपके दिल में भी ये सवाल आता है तो आज आपको अपने इस सवाल का जवाब यहां मिलने वाला है...आज इस आर्टिकल में हम आपको इस स्टीयरिंग जैसी दिखने वाली चीज के बारे में बताने वाले हैं और यह किस काम आता है यह भी बताने वाले हैं...जानने के लिए पढ़ते रहिए इस आर्टिकल को...

कुछ लोग समझते हैं इसे स्टेफनी!
आपने गौर किया हो कि मालगाड़ी के डिब्बों पर हवा में एक छोटा सा स्टीयरिंग जैसा पहिया लगाया जाता है. ध्यान रहे कि यह पहिया ना तो कभी जमीन को छूता है और ना ही किसी भी स्थिति में पटरी पर किसी दूसरे पहिए की जगह लगाया जा सकता है. बहुत से लोग इसे स्टेफनी समझने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन यह एक स्टेफनी तो बिल्कुल भी नहीं होता है. सवाल बनाता है कि तो फिर क्या कारण है कि इस प्रकार का पहिया माल गाड़ी के हर डिब्बे में लगाया जाता है? आइए बताते हैं...

पहले नहीं था ऐसा कोई साधन!
दरअसल, शुरुआत मालगाड़ी की बोगियों में ऐसा कोई भी चक्का नहीं लगाया जाता था. जिसके कारण रेलवे को एक बड़ी टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता था. मालगाड़ी या कोई भी ट्रेन हो उसे हमेशा समतल स्थान पर ही पार्क किया जा सकता था. तब किसी चढ़ाई या ढलान जैसी जगह पर मालगाड़ी को रोकना खतरे से खाली नहीं होता था. ऐसी जगहों पर सामान से भरे हुए मालगाड़ी के डिब्बों रोकना बहुत मुश्किल होता था.

इंजीनियर ने निकाला सॉल्यूशन 
इस समस्या से निपटने के लिए इंजीनियर्स ने मालगाड़ी की हर बोगी में एक चक्का लगा दिया. असल में यह गाड़ी का पहिया नहीं बल्कि एक लीवर होता है जो हैंडब्रेक की तरह काम करता है. अगर कभी मालगाड़ी को किसी चढ़ाई या ढलान पर रोकना पड़े तो इस चक्के को क्लॉक वाइज घुमा दिया जाता है. इससे बोगी के सारे पहिए जाम हो जाते हैं और मालगाड़ी आसानी से अपनी जगह पर खड़ी रह सकती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget