एक्सप्लोरर

World Oceans Day: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस? जानिए इतिहास

आज पूरी दुनिया विश्व महासागर दिवस मना रही है, लेकिन इसका इतिहास और महत्व कम ही लोग जानते हैं. तो चलिए आज हम अपने आर्टिकल में इसे मनाए जाने का कारण जानते हैं.

World Oceans Day 2024: हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्व और समुद्री संसाधनों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करना है. दरअसल पिछले कई सालों से दुनियाभर में प्रदूषण की समस्या बड़ी है, जिससे महासागर भी वंचित नहीं हैं. विश्व महासागर दिवस महासागरों के अंधाधुंध दोहन और संरक्षण के स्थायी समाधान को खोजने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है.

क्या है विश्व महासागर दिवस का इतिहास?

दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस मनाने की पहल सबसे पहले साल 1992 में कनाडा सरकार द्वारा ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित की गई थी, जिसे वहां मौजूद प्रतिनिधियों और समर्थकों की काफी सराहना मिली. इसके बाद समुद्रों के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून कोविश्व महासागर दिवसके रूप में मनाने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया. इसी के बाद से 8 जून को हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है.

क्या है विश्व महासागर दिवस मनाने का महत्व?

समुद्र धरती का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर करते हैं. ऐसे में समुद्री तंत्र के संरक्षण, स्थायी मछली पकड़ने की प्रथाओं को अपनाने, महासागरों के प्रदूषण को कम करने और अन्य प्रमुख महासागर संबंधी समस्याओं के संबंध में उचित उपाय की पहल करने के लिए हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है.

इस खास दिन लोगों को समुद्री सरंक्षण के बारे में जागरुक किया जाता है, महासागरीय संसाधनों के लगातार दोहन के अलावा इस खास दिन इससे होने वाले प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया है. जिससे लोगों में महासागरों के प्रति जागरुकता फैलती है.

विश्व महासागर दिवस 2024 की क्या है थीम?

इस बार विश्व महासागर दिवस की थीम टिकाऊ मछली पकड़ने की प्रथाओं को प्रेरित करना है. ताकि आने वाले समय में इन्हीं का इस्तेमाल किया जा सके और किसी भी प्रकार की गंदगी और प्रदूषण से महासागरों और उसमें रहने वाले जीवों की रक्षा की जा सके. बता दें पृथ्वी पांच महासागरों से घिरी हुई है, जिसमें से एशिया और अमेरिका के बीच बहने वाला प्रशांत महासागर सबसे बड़ा और गहरा महासागर है. इसके अलावा हमारी पृथ्वी पर अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर हैं

यह भी पढ़ें: दिल्ली को हिमाचल प्रदेश देगा पानी, जानिए 1 क्यूसेक में कितना पानी.. क्या इतने पानी से बुझेगी दिल्ली वालों की प्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन
आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन
Assembly Elections 2026: जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?
आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget