एक्सप्लोरर

सर्दी में अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझिए बिना एक्सरसाइज के वजन कम हो रहा है?

Winter Effects: ठंड लगने पर अक्सर आप कांपने लगते हैं. इस वजह से सर्दियों में रौंगटे भी ज्यादा बार खड़े होते हैं. क्या आप जानते हैं सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह आपका बिस्तर छोड़ने का मन क्यों नहीं करता है?

Winter Effects on Human Body: सर्दी का मौसम चल रहा है. तापमान में गिरावट आ चुकी है. लोगों ने गर्मी आने पर जो गरम कपड़े पोटली बांध कर रख दिए थे अब वो निकल चुके हैं. बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है. क्योंकि, मौसम बदलता है तो हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं. ये बदलाव फायदेमंद या नुकसानदायक दोनों ही तरह के हो सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? सर्दी के कारण आपकी बॉडी में क्या बदलाव होते हैं और क्यों? आइए जानते हैं...

कंपकपी आना
ठंड लगने पर अक्सर आप कांपने लगते हैं. ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जब हमारे शरीर का टेम्परेचर नॉर्मल टेम्परेचर के मुकाबले कम हो जाता है तो हमारी बॉडी कांपना शुरू कर देती है. बॉडी का टेम्परेचर कम होने पर दिमाग का हाइपोथैलेमस पार्ट एक्टिवेट हो जाता है, जो सर्दी महसूस होने पर पूरी बॉडी को सिग्नल भेजता है और सिग्नल मिलते ही शरीर कापंना शुरू कर देता है. गौरतलब है कि ठंड से बचने के लिए यह जरूरी नहीं है कि बहुत सारे और मोटे ऊनी कपड़े पहनें जाएं, बल्कि आप वॉक या एक ही जगह पर खड़े रहकर जंप करके भी शरीर को गर्म कर सकते हैं.

खुद हो जाती है कैलोरी बर्न
आपको यह जानकर हैरानी और खुशी दोनों होगी कि सर्दी के मौसम में बिना डायटिंग और एक्सरसाइज के ही आपकी कैलोरीज कम हो जाती हैं. दरअसल, ठंड के मौसम में गर्म रहने के लिए बॉडी को खुद ही ज्यादा हीट जनरेट करनी पड़ती है. इस तरह बिना कुछ किए ही आपकी कैलोरीज बर्न हो जाती हैं.

जाना पड़ता है ज्यादा बार टॉयलेट!
आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दी में आपको ज्यादा टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ने लगती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ठंड के कारण शरीर में मौजूद ब्लड वेसेल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इस कारण हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हमें बार-बार टॉयलेट आता है.

सुबह उठने में परेशानी
यह तो सभी के साथ होता है. सर्दी के मौसम में सुबह बिस्तर छोड़ने का मन किसी का नही होता. सुबह उठने में परेशानी होना हमें आम लगता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. दरअसल, सर्दियों में दिन छोटा और रात लंबी होती है. सूरज के पर्याप्त रोशनी ना मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है. जिससे हमें ज्यादा सुस्ती महसूस होने लगती है. इसका दूसरा कारण यह है कि सर्दी के मौसम में हमारी बॉडी में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, इस हार्मोन के कारण नींद ज्यादा आती है. यही कारण है कि इस मौसम में ज्यादा सुस्ती का अनुभव भी होता है.

आखों से धुंधला दिखना
सर्दी के मौसम में आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है. बॉडी के दूसरे हिस्सों की ही तरह हमारी आंखों में मौजूद ब्लड वेसेल्स में भी कसाव आ जाता है. इस वजह से सर्दी के मौसम में धुंधला दिखने की समस्या काफी आम हो जाती है.

यह भी पढ़ें -

जिन पुरुषों के बाल कम होते हैं, उनकी तरफ महिलाएं ज्यादा अट्रेक्ट होती हैं... ये रिसर्च है इसका सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
Karwa Chauth 2026: देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
देश के किस शहर में सबसे पहले दिखता है करवाचौथ का चांद? जानें टाइमिंग
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget