एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के प्लेन की रायपुर में क्यों हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग? नौ साल से यहीं खड़ा है जहाज

बांग्लादेश का एक विमान पिछले 9 सालों से रायपुर में खड़ा है. इसका पार्किंग शुल्क ही चार करोड़ रुपये हो चुका है, जो कंपनी ने अबतक नहीं दिया है.

बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है. देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है. इसके बाद विमान के जरिए बाांग्लादेश से निकलकर भारत आ गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पिछले 9 सालों से बांग्लादेश का एक विमान खड़ा है.

दरअसल हम बीते 9 सालों से रायपुर विमानतल में खड़े यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश के एमडी- 83 की बात कर रहे हैं. इस विमान की पार्किंग का शुल्क ही चार करोड़ रुपये हो गया है. रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने इन नौ सालों में बांग्लादेशी एयरलाइंस को 90 से ज्यादा बार पत्र और ईमेल भेजकर विमान हटाने और पार्किंग शुल्क चुकाने के लिए भी कहा है, लेकिन एयरलाइंस ने न तो शुल्क चुकाया है और न ही विमान को वापस ले गई. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर यहां विमान लाया क्यों गया था.

क्यों पार्क किया गया विमान?

दरअसल साल 2015 में ढाका से मस्कट जाते समय एमडी- 83 विमान का इंजन खराब हो गया था. इस विमान में 173 यात्री सवार थे. इसके बाद विमान ने रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी, उस समय से ही विमान यहां खड़ा हुआ है.

9 सालों से आरक्षित है पार्किंग

पिछले 9 सालों से रायपुर एयरपोर्ट पर इस विमान के पार्क रहने के चलते 9 में से एक पार्किंग आरक्षित है. ऐसे में रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने विमान की नीलामी की तैयारी के लिए कानूनी सलाह भी ली थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया. विमानतल के निदेशक एमडी शर्मा ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया है कि इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है. अब यहीं से इसके बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा. जब तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक ये प्लेन यूं ही रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा.                                                  

यह भी पढ़ें: जापान के इस बार में बॉडीबिल्डर महिलाओं से पिटाने के लिए ग्राहक देते हैं पैसा, वजह जानकर हंसेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
Tirangi Barfi: इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
Dussehra 2026: ‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
France Protest: कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget