एक्सप्लोरर

चाट या शिकंजी वाले फूड आइटम्स पर लाल कपड़ा क्यों लगा कर रखते हैं? इसके पीछे है वैज्ञानिक वजह

बहुत से लोगों को लगता है कि ठेले वाले एक दूसरे की देखा-देखी लाल रंग का कपड़ा फूड आइटम्स पर ढके रखते हैं, लेकिन इसके पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक वजह होती है. आइए बताते हैं कैसे...?

Interesting fact: बहुत से लोगों को फास्टफूड या बाहर के चाट-पकोड़े खाने का शौक होता है. जब कभी भी उन्हे बाजार जाने का मौका मिलता है, वो इनका स्वाद जरूर लेते हैं. आपने भी कभी न कभी इनके ठेले या दुकानें जरूरी देखी होंगी. अगर आपने नोटिस किया हो, तो इन सभी फूड आइटम के ठेलों पर एक बात कॉमन होती है और वो है यहां पर लगा लाल रंग का कपड़ा. चाट या शिकंजी वाले के ठेले पर लाल रंग का कपड़ा जरूर होता है. इस लाल रंग के कपड़े से वो फूड आइटम को ढक कर रखता है. लेकिन, क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर सब ठेले वाले फूड आइटम को लाल कपड़े से ही क्यों ढकते हैं? जबकि, इसके लिए तो कोई कपड़ा भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसलिए ढका जाता है लाल रंग का कपड़ा

बहुत से लोगों को लगता होगा कि सभी ठेले वाले एक दूसरे की देखा-देखी में एक ही रंग का कपड़ा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ठेले पर लाल रंग का इस्तेमाल करने के पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक वैज्ञानिक वजह है. दरअसल, लाल रंग काफी दूर से ही नजर आ जाता है. लाल रंग काफी चटकीला होता है और इसपर लोगों का ध्यान आसानी से चला जाता है. यही वजह है कि फूड आइटम्स के ठेले पर लाल रंग का कपड़ा बांधा जाता है. जिससे लोगों का ध्यान आसानी से खाने की ओर खींचा जा सके.

विज्ञान की भाषा में भी समझिए

असल में, प्रकाश सात रंगों से बना है. जिस रंग की आवृत्ति जितनी कम और तरंगदैर्ध्य जितनी ज्यादा होती है, वह रंग उतना ही तेज और चमकदार दिखता है. लाल रंग की आवृत्ति सबसे कम और तरंगदैर्ध्य सबसे ज्यादा होती है. जिस वजह से यह रंग काफी दूर से दिखाई दे जाता है.

ध्यान खींचता है लाल रंग

ठेलों पर लाल रंग का कपड़ा लोगों का ध्यान फूड आइटम की तरफ खींचने के लिए होता है. इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण जगहों पर भी लाल रंग का इस्तेमाल इसीलिए किया जाता है, क्योंकि यह रंग दूर से ही दिखाई दे जाता है. हर खतरे के निशान को इसीलिए लाल रंग से बनाया जाता है. ताकि, लोगों को दूर से भी आसानी से समझ में आ जाए.

एक यह भी है कारण

लाल कपड़ा इस्तेमाल करने के पीछे की यह तो थी वैज्ञानिक बात, लेकिन ऐसा भी बताया जाता है कि मुगल काल में हुमायूं की रसोई में दरबारी रिवाज होता था. जिसमें खाना रखने के बर्तनों को लाल रंग के कपड़े से ढकने का रिवाज था. हुमायूं के शासन से शुरू हुआ ये रिवाज आज भी चल रहा है. 

यह भी पढ़ें - कभी सोचा है हवा कैसे चलती है? ऐसे बदलती है ये अपना रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?
सोलन बना 5वां सबसे अमीर जिला, जानें नंबर वन और सबसे नीचे कौन?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget