एक्सप्लोरर

कभी सोचा है हवा कैसे चलती है? ऐसे बदलती है ये अपना रुख

पृथ्वी चारों ओर से गैस के अणुओं की परतों से घिरी है, जिसे वायुमंडल कहते हैं. पृथ्वी की सतह से लगभग 320 किमी ऊंचाई तक वायुमंडल है. ऐसे में आइए इसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं.

हमारे चारों ओर हवा रहती है. कभी यह बहुत धीमी रफ्तार से बहती है तो कभी आंधी-तूफान के रूप में बहुत तेज रफ्तार से चलती है. आपने अनुभव किया होगा कि हवा की रफ्तार और दिशा आदि समय-समय पर बदलती रहती है. लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि आखिर ये हवा चलती क्यों है और कैसे इसकी दिशा कुछ ही सेकंड्स में बदल जाती है? आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं. 

क्या है हवा?

पृथ्वी चारों ओर से गैस के अणुओं की परतों से घिरी है, जिसे वायुमंडल कहते हैं. पृथ्वी की सतह से लगभग 320 किमी ऊंचाई तक वायुमंडल है. जिसमें कई तरह की गैसों के अणु मौजूद हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नाइट्रोजन, उसके बाद ऑक्सीजन और फिर अन्य गैसे शामिल होती हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वायुमंडल में मौजूद गैस के यही अणु जब गति पकड़ते हैं तो उसे हवा कहा जाता है. आइए अब जानते हैं कि हवा को स्पीड कौन देता है.

ऐसे चलती है हवा

सूर्य से आने वाली किरणों से पृथ्वी की सतह गर्म होती है. इसका असर वायुमंडल पर भी पड़ता है, वह भी गर्म होता है. जहां सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं वो ज्यादा गर्म होते हैं और जिन हिस्सों पर किरणें तिरछी पड़ती हैं वो अपेक्षाकृत थोड़े ठंडे रहते हैं. पृथ्वी की सतह के गर्म होने से इसके संपर्क में आने वाली हवा भी गर्म हो जाती है. ठंडी हवा की अपेक्षा गर्म हवा हल्की होती है, इसलिए यह ऊपर उठती रहती है और इसकी जगह लेने के लिए ठंडी हवा नीचे आती रहती है. इस प्रकार तापमान के आधार पर हवा चलती रहती है.

हवा की दिशा

हवा का गुण होता है कि यह हमेशा उच्च दबाव क्षेत्र से निम्न दबाव क्षेत्र की ओर चलती है. साथ ही धरती के रोटेशन, मौसमी प्रेशर और गर्मी की वजह से हवा का रूख बदलता रहता है. धरती के रेटोशन के आधार पर प्रेशर और हीट के साथ मिलकर हवा अपना रूख बदलती रहती है, जिससे इसकी दिशा बदलती रहती है. हवाएं भी कई प्रकार की होती है और मौसम आदि पर इनका प्रभाव पड़ता है. मौसम में होने वाले अधिकतर परिवर्तन की वजह हवा ही होती है. इसलिए मौसम विभाग के लोग लगातार हवाओं के प्रेशर आदि पर नजर रखते हैं और मौसम का अनुमान बताते हैं. 

यह भी पढ़ें - क्या आप आग को देखकर उसका तापमान बता सकते हैं? इस ट्रिक से 2 सेकंड में लग जायेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget