एक्सप्लोरर

घना कोहरा होने पर फ्लाइट्स क्यों कैंसल होती हैं, क्या इसकी वजह आपको पता है?

सर्दियों में घने कोहरे की वजह से अक्सर फ्लाइट्स कैंसिल कर दी जाती हैं. इसकी वजह यात्रियों की सुरक्षा होती है क्योंकि लो विजिबिलिटी की समस्या अनुभवी से अनुभवी पायलटों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है.

सर्दियों के मौसम में हर साल घने कोहरे की वजह से ढेरों फ्लाइट्स कैंसिल कर दी जाती हैं. वर्तमान में उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है. इसकी वजह से घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कैंसिल की जा रहीं या उनके समय में फेरबदल किया जा रहा है. घने कोहरे के कारण पैदा होने वाली लो विजिबिलिटी सबसे अनुभवी पायलटों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होती है और जो पायलट इतने कुशल नहीं हैं, उनके लिए तो यह स्थिति बेहद खतरनाक होती है.

टाक्सिंग कराना चुनौतीपूर्ण होता

घने कोहरे की वजह से फ्लाइट के कैंसिल होने का फैसला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया जाता है. असल में, कोहरा उड़ान में परेशानी के साथ-साथ हवाई अड्डे के ऑपरेशंस को भी बहुत ज्यादा प्रभावित करता है. इसकी वजह से संचार स्थापित करने में परेशानी आती है. विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे के दौरान सबसे बड़ी परेशानी टेक ऑफ या लैंडिंग नहीं बल्कि फ्लाइट का रनवे पर टाक्सिंग (जब प्लेन रनवे पर चलता है) कराना होता है. 

न्यूनतम दृश्यता के मानक पूरे करने पर ही उड़ान की मंजूरी

विमान जब सफलतापूर्वक रनवे पर उतरता है तो उसे फिर से दृश्यता का मूल्यांकन करना जरूरी होता है. हर तरह के विमान और हवाई अड्डे के आसपास उड़ान भरने के लिए न्यूनतम दृश्यता की जरूरत होती है, जो रनवे के सभी बिंदुओं पर भिन्न-भिन्न हो सकती है. जब विमान न्यूनतम दृश्यता के सभी मानकों को पूरा करता, तब उसे उड़ान भरने की स्वीकृति दी जाती है. इसके बाद भी जब तक एक विमान हवा में निश्चित दूरी तय ना कर ले, तब तक दूसरे विमान को होल्डिंग प्वाइंट पर नहीं लाया जाता है. 

न्यूनतम विजिबिलिटी 550 मीटर होती

कम दृश्यता प्रक्रियाओं (एलवीपी) के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण होती है. मानकों के अनुसार, लैंडिंग के लिए जरूरी न्यूनतम विजिबिलिटी 550 मीटर होती है. इस कारण पायलट को लैंडिंग के लिए ऑटो पायलट का सहारा लेना पड़ता है. वर्तमान में दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में विजिबिलिटी 100 से भी कम है. जिन एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता होती है, वहां फ्लाइट उतरने के लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की जरूरत पड़ती, ताकि विमान से संचार स्थापित किया जा सके. 

ये भी पढ़ें - इस देश में पक्षियों का भी बनता है पासपोर्ट, फ्लाइट में टिकट भी होती है बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget