एक्सप्लोरर

सूखे बादाम का छिलका तो नही उतरता... फिर भीगने पर ऐसा क्या होता है जो यह बड़ी आसानी से उतर जाता है?

आप सूखे बादाम का छिलका नहीं उतार पाएंगे. लेकिन, भीगे बादाम का छिलका आप चुटकियों में उतार सकते हैं. आखिर भीगने के बाद बादाम में ऐसा क्या हो जाता है कि उसका छिलका इतनी आसानी से उतर जाता है?

Almond Fact: मेवा खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. हालांकि, इनको खाने का भी एक सही तरीका होता है. मेवे में अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स आते हैं. जिनमें से एक बहु प्रचलित मेवा है 'बादाम'. ये एक ऐसा ड्रायफ्रूट है, जिसे हर किसी ने खाया है. घर में इसका इस्तेमाल खाने की अलग-अलग चीजों में किया जाता है. अगर आपको एक सूखा बादाम दिया जाए, और आपसे उसका छिलका उतारने के लिए बोला जाए, तो इसका छिलका उतारने में आपके पसीने निकल आएंगे लेकिन छिलका नही उतरेगा.

सूखे बादाम का छिलका क्यों नहीं उतरता है?

वहीं, अगर बादाम को रातभर या फिर कुछ घंटे पानी में भिगोने के बाद आपको दिया जाए और अब आपसे इसका छिलका उतारने के लिए कहा जाए, तो आप झट से उसका सारा छिलका उतार देंगे. अब सवाल यह है कि भीगने के बाद बादाम को आखिर ऐसा क्या हो जाता है, जो इसका छिलका इतनी आसानी से उतर आता है.

बादाम में होता तेल

राइट टू शिक्षा नाम के एजुकेशनल यूट्यूब चैनल के मुताबिक, सूखे बादाम का छिलका उसकी सफेद रंग वाली गिरी से मजबूती से चिपका रहता है. लेकिन भिगोने पर छिलका इससे अलग हो जाता है. यह तो आप जानते ही हैं कि बादाम में थोड़ा बहुत तेल भी होता है. ऐसे में, जब बादाम को जब भिगोया जाता है, तो थोड़ा ऑयल इसकी गिरी से बाहर निकल आता है. 

भीगने के बाद आसानी से उतर जाता है छिलका

क्योंकि, ऑयल पानी से हल्का होता है और यह पानी में तैरता है. इसीलिए यह गिरी पर से छिलके को हटा देता है. इस तरह आप भीगे हुए बादाम का छिलका आसानी से निकाल पाते हैं. इसके अलावा, भीगने पर यह पानी सोखता है और इसका साइज थोड़ा बढ़ता भी है. छिलका उतरने में एक कारण यह भी है.

क्या बादाम को भिगोकर खाना चाहिए?

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और तमाम वेबसाइट्स का कहना है कि बादाम को भिगोकर खाने के अनेक लाभ हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादाम के ब्राउन छिलके में टेनिन (Tannin) नामक तत्व होता है. जो बादाम के डायजेशन में परेशानी खड़ी करता है. बिना छिला बादाम खाने से उसके छिलके की वजह से बादाम के सभी पोषक तत्व बॉडी को नहीं मिल पाते हैं. 

यह भी पढ़ें - जानिए उस खासियत के बारे में, जिसकी वजह से सोना इतना महंगा बिकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget