एक्सप्लोरर

क्यों हर साल असम में मंडराता है बाढ़ का खतरा, जो हर बार ले लेती है कईयों की जान

जहां पूरा देश गर्मी का प्रकोप झेल रहा है, वहीं असम में आई बाढ़ तबाही मचा रही है. ये बाढ़ हर साल असम में कई लोगों की जान ले लेती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है.

असम इन दिनों बाढ़ का प्रकोप झेल रहा है. प्रदेश में अबतक बाढ़ से 15 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. वहां आई बाढ़ से 13 जिलों में 15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बेतहाशा बढ़ गया है जिसके चलते बाढ़ के हालात बन गए. कई क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

वहीं बाढ़ ने कुछ जिलों में तबाही के हालात पैदा कर दिये हैं. असम में हर साल बाढ़ से इस तरह के हालात बनते हैं, जहां कई लोग इसकी जद में आकर अपनी जान भी गवां देते हैं और फिर दूसरे साल वहीं घटनाक्रम फिर दोहराता है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर हर साल क्यों असम में बाढ़ कई लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन जाती है? चलिए जानते हैं.

क्यों हर साल असम में बाढ़ मचाती है तबाही?

बता दें असम में बाढ़ के लिए सबसे ज्यादा इसकी भौगोलिक संरचना जिम्मेदार है. आसान भाषा में समझें तो असम एक यू के आकार की घाटी है. यहां आसपास के क्षेत्रों में पानी की निकासी कम ही होती है, वहीं पहाड़ों से आने वाला पानी यहां हालात और बिगाड़ देता है.

राष्ट्रीय बाढ़ आयोग के मुताबिक, असम में 311,500 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा बाढ़ प्रभावित है. यहां आसपास की पहाड़ियों से तेज बहाव से आने वाला पानी हर साल बाढ़ की वजह बन जाता है. दरअसल इस पानी की वजह से ब्रम्हपुत्र और दूसरी सहायक नदियों का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि उससे बाढ़ की स्थिति जन्म ले लेती है.

बाढ़ की चपेट में रहता है 40 प्रतिशत हिस्सा

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस राज्य का 40 प्रतिशत हिस्सा हर समय बाढ़ की चपेट में रहता है. दरअसल असम का पहाड़ी हिस्सा अरुणाचल प्रदेश और भूटान से लगा हुआ है. तिब्बत से निकलने वाली नदियां अरुणाचल प्रदेश के रास्ते असम की ओर पहुंचती हैं. ऐसे में असम में बहने वाली ब्रम्हपुत्र और इसकी 49 सहायक नदियां रोद्र रूप ले लेती हैं. स्थिति इतनी खतरनाक हो जाती है कि यहां रास्ते भी बंद हो जाते हैं और लोग जहां हैं वहीं फंस जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में ब्रम्हपुत्र नदी के कटाव के कारण यहां घाटी की चौड़ाई भी बढ़ी है, वहीं यहां के उत्तर पूर्वी क्षेत्र भूकंप जोन में भी आते हैं. बाढ़ के चलते असम में हर साल कई लोग अपनी जान गवां देते हैं.

यह भी पढ़ें: कभी सोचा है गर्मी में पेड़ की पत्तियां कों झड़ती नहीं है, जबकि सर्दी में ऐसा ज्यादा होता है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget