एक्सप्लोरर

आज के दिन हर कोई क्यों देखना चाहता है ताजमहल? जानिए आज क्या है खास और कितने की है टिकट

Taj Mahal: आज का दिन ताजमहल के लिए बेहद खास होता है. दूर-दूर से पर्यटक उसका दीदार करने के लिए आते हैं. आइए उसके पीछे के खास कारण के बारे में जानते हैं.

Taj Mahal: ताजमहल का दीदार करने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं. टिकट लेने के बाद पर्यटक को ताजमहल के अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिलती है. बता दें कि यह यूपी के आगरा में स्थित है. क्या आपको पता है कि पूरे साल में आज के दिन खास तौर पर ताज का दीदार करने लोग क्यों आते हैं? एक खास महत्व है. अगर आपको पता लग गया तो शायद आप भी जाना चाहेंगे. चलिए स्टोरी की शुरुआत करते हैं और आपको बताते हैं कि हर कोई आज के दिन ही क्यों ताज को देखना चाहता है.

क्या है आज के दिन में ऐसा खास?

इस बार आज यानी 28 अक्टूबर को पूर्णिमा है. इस दिन ताजमहल बेहद खूबसूरत नजर आता है. दरअसल, पूर्णिमा की रोशनी में ताजमल को बनाने में इस्तेमाल की गई सफेद संगमरमर चमकने लगती है. इसकी वजह से चांद की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है. इस खास मोमेंट को देखने के लिए अलग तरह से इंतजाम किया जाता है. किराया अधिक नहीं देना होता है. जो सामान्य किराया है वही देना पड़ता है. इसे देखने के लिए सिर्फ 400 लोगों को अनुमति दी जाती है. 50-50 के आठ ग्रुप में उन पर्यटकों को भेजा जाता है.

इतने रुपये की मिलती है टिकट

ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों 50 रुपये में टिकट खरीदना होता है. सार्क (SAARC) और बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के पर्यटकों को 540 रुपये का टिकट लेना अनिवार्य है. वहीं विदेशी पर्यटकों को ताज के दीदार के लिए 1100 रुपये की मोटी रकम चुकानी पड़ती है.

स्टेप टिकटिंग की है व्यवस्था

देश का ताजमहल एकमात्र ऐसा स्मारक है. जहां स्टेप टिकटिंग व्यवस्था लागू है. अगस्त 2018 में जब एएसआई में ताज महल की टिकट बढ़ाने का कारण पर्यटकों की बढ़ती संख्या था. हालांकि टिकट बढ़ने पर भी पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई. ताजमहल के दीदार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ने लगी, तो एएसआई ने दिसंबर 2018 को ताजमहल पर स्टेप कटिंग की व्यवस्था लागू की. जिसके मुताबिक, अब ताजमहल के मुख्य गुंबद मुख्य मकबरे का दीदार करने के लिए भारतीय और विदेशी पर्यटकों को 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: भारत के सबसे कम पढ़े-लिखे जिले कौन से हैं? लिस्ट में कहीं आपके डिस्ट्रिक्ट का नाम तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget