एक्सप्लोरर

गर्मी में भी पहाड़ों पर चढ़ते समय क्यों लगती है सर्दी, क्या है इसके पीछे का साइंस

Why Does Cold Feel When Mountain Climbing: जब कभी भी हम पहाड़ों पर चढ़ते हैं तो यह जरूर महसूस किया होगा कि नीचे का तापमान गर्म होता है, लेकिन पहाड़ ठंडे रहते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है.

गर्मी हो या फिर सर्दी का मौसम, लोगों को पहाड़ों पर जाना वहां के खूबसूरत नजारे देखना, बर्फ और वादियों को निहारना बहुत अच्छा लगता है. यही वजह है कि लोग गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं. गर्मियों में ठंडक का एहसास होता है और सर्दियों में बर्फ देखने और मस्ती करने का मौका मिलता है. लेकिन गर्मियों में पहाड़ों पर जाते वक्त आपने एक बात नोटिस की होगी कि मैदानी इलाकों में चाहे कितनी गर्मी हो, लेकिन पहाड़ों पर जाते ही ठंडक का एहसास होने लगता है. आखिर ऐसा क्यों होता है. चलिए आज इसका जवाब खोजते हैं. 

किसलिए पहाड़ों पर ठंडा होता है मौसम

दरअसल ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब हवा गर्म होती है तो यह ऊपर उठती है और इसके जरिए ग्लाइडर ऊपर की ओर उड़ सकते हैं. इसी वजह से पक्षी हवा में उड़ते हैं. लेकिन ऊपर के तापमान को कई और चीजें भी प्रभावित करती हैं. जब हवा ऊपर की ओर उठती है तो यह फैलती है, क्योंकि ऊंचाई के साथ-साथ हवा का दबाव भी कम होता जाता है. इससे हवा में जो ऊर्जा होती है वो ज्यादा मात्रा में फैल जाती है और इसका तापमान कम हो जाता है. गर्म हवा जैसे-जैसे ऊपर उठती जाती है यह ठंडी होती रहती है और यह तब तक ऐसा करती रहती है जब तक यह अपने आसपास के तापमान तक नहीं पहुंच जाती है. 

क्यों ऊपर उठती है हवा

अब सोचने वाली बात यह है कि हमारे आसपास की हवा ऊपर क्यों उठती है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह पृथ्वी की सतह से गर्म होती है. जब सूर्य निकला होता है, तब वायुमंडल के सबसे निचला क्षोभमंडल हवा को गर्म नहीं कर पाता है और उस हवा में सूर्य का प्रकाश अवशोषित करने के लिए बहुत कम गैस होती है. इसीलिए तब सूर्य की किरणों में हवा में सूर्य का प्रकाश अवशोषित करने के लिए कम गैस होती है, तभी सूर्य की किरणें पृथ्वी को गर्म करती हैं, न कि हवा को. यह कुछ उसी तरह से काम करता है जैसे गैस पर रखे किसी बर्तन में पानी नीचे से गर्म होता है न कि ऊपर से.

ऊंचाई के साथ तापमान में कमी

समुद्र तल पर हवा का दबाव ज्यादा होता है और हवा में अणु सघन होते हैं. जब जब हम ऊंचाई पर बढ़ते हैं तो हवा का दबाव कम होता जाता है, जिससे हवा में अणु फैल जाते हैं. जब नीचे की हवा ऊपर की ओर उठती है तो यह फैलती जाती है और ठंडी हो जाती है. यह प्रक्रिया एडियाबेटिक कूलिंग कहलाती है. इसलिए औसतन हर 1000 मीटर की ऊंचाई पर तापमान लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता जाता है.

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग की मिसाल हैं दुनिया के ये 5 सबसे ऊंचे पुल, ऊंचाई जान हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget