एक्सप्लोरर

कभी सोचा है किसी दूसरे को देखकर आपको भी उबासी क्यों आने लगती है? समझिए क्या है इसके पीछे का कारण

जम्हाई लेते वक्त अक्सर लोग टोकते हुए कहते हैं कि रात सोए नहीं थे या नींद पूरी नहीं हुई थी क्या? लेकिन इसके पीछे हमेशा नींद पूरी न होना वजह नहीं होती है. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

Yawning Reason: अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई जम्हाई या उबासी लेता है और हमारी नजर उसपर पड़ जाती है तो हमें भी उबासी आने लगती है. आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता रहता होगा. दरअसल, किसी को उबासी लेते देख खुद भी उबासी लेना हम इंसानों के व्यवहार में शामिल होता है. इसको लेकर कई रिसर्च हुई हैं. आइए इसके पीछे के विज्ञान को समझते हैं.

इसके पीछे है विज्ञान

जम्हाई लेते वक्त अक्सर लोग टोकते हुए कहते हैं कि रात सोए नहीं थे या नींद पूरी नहीं हुई थी क्या? लेकिन इसके पीछे हमेशा नींद पूरी न होना वजह नहीं होती है. कभी-कभी किसी दूसरे को जम्हाई लेते देख भी जम्हाई आ जाती है. इसके पीछे भी विज्ञान है और इसका संबंध हमारे मस्तिष्क से है. 

दिमाग को ठंडा करती है जम्हाई

अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी के अनुसार, इंसान को उबासी आने का कनेक्शन उसके दिमाग से है. काम करते हुए जब हमारा दिमाग गर्म हो जाता है तो इसे थोड़ा ठंडा करने के लिए ही उबासी आती है. जम्हाई आने से हमारे शरीर का टेंपरेचर स्थिर हो जाता है. Animal Behaviour जर्नल में प्रकाशित हुई एक रिसर्च स्टडी कहती है कि जिन लोगों का दिमाग अधिक काम करता है, उन्हें थोड़ी लंबी उबासी आती है.

संक्रमण का कारण जम्हाई

म्यूनिख साइकियाट्रिक यूनिवर्सिटी अस्पताल में भी साल 2004 में इस विषय पर एक स्टडी हुई थी. इस स्टडी का कहना था कि उबासी संक्रमण के फैलने का कारण बन सकती है. यह स्टडी 300 लोगों पर हुई, जिसमें 150 लोगों को बाकी के लोगों को देखकर उबासी आने लगी थी.

न्यूरॉन सिस्टम हो जाता है एक्टिव

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब कोई इंसान हमारे जम्हाई लेता है, तो उसे देखकर हमारा मिरर न्यूरॉन सिस्टम एक्टिव हो जाता है. यह सिस्टम हमें उबासी की नकल करने के लिए प्रेरित करता है. यही कारण है कि ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को जम्हाई लेने या नींद लेने के लिए मना किया जाता है. क्योंकि ऐसा करने पर ड्राइवर को भी जम्हाई आती है और उसे नींद का अनुभव होता है.

यह भी पढ़ें - 1 अप्रैल को ही क्यों होता है 'अप्रैल फूल डे'? क्या है इस दिन मूर्ख बनाने की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में भारत-पाक के शिप में कितनी दूरी होनी जरूरी? जानें नियम
समंदर में भारत-पाक के शिप में कितनी दूरी होनी जरूरी? जानें नियम
कितना ज्यादा पैसा होने पर दर्ज होता है आय से अधिक संपत्ति का केस? जानें नियम
कितना ज्यादा पैसा होने पर दर्ज होता है आय से अधिक संपत्ति का केस? जानें नियम
क्या है क्विंसी समझौता? जिसके बूते हूती की लंका लगा सकता है अमेरिका
क्या है क्विंसी समझौता? जिसके बूते हूती की लंका लगा सकता है अमेरिका
कौन है चिन्मय कृष्ण दास, क्यों हुई है उनकी गिरफ्तारी?
कौन है चिन्मय कृष्ण दास, क्यों हुई है उनकी गिरफ्तारी?

वीडियोज

UP News: Ghaziabad में स्कूल वैन के साथ हादसा, बाल-बाल बचे वैन में सवार सभी छात्र।
Chitra Tripathi: PDA की सियासत में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक क्यों अहम? | Akhilesh | UP Election 2027
Trump Tariff War Against India: ट्रंप के टैरिफ बिल से भारत पर दबाव, MEA ने दिया कड़ा संदेश | PM Modi
YRKKH: 😯Maira के सिर चढ़ा प्यार का भूत! Armaan-Abhira की समझाइश को किया दरकिनार! #sbs
Bollywood News: रणबीर कपूर का प्रसाद ठुकराने का वायरल सच, 'रामायण' के कड़े अनुशासन के कारण ट्रोल हुए अभिनेता (17.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
PM मोदी का जलवा! मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक, बोलीं- 'लंबे समय तक…'
PM मोदी का जलवा! मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक, बोलीं- 'लंबे समय तक…'
दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR
दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR
पॉवरप्ले में शतक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास; पहली बार हुआ ऐसा
पॉवरप्ले में शतक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास; पहली बार हुआ ऐसा
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
PM मोदी को जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, 'मेरे दोस्त आपको...'
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
गणेशोत्सव: लालबागचा राजा के तीसरे दिन आया 53 लाख चढ़ावा, कई VVIP पहुंचे
Embed widget