एक्सप्लोरर

प्याज काटते समय आंखों से आंसू क्यों बहने लगते हैं...? समझिए इसके पीछे का विज्ञान

प्याज काटते वक्त आंखों से सिर्फ पानी ही नहीं आता है, बल्कि इसकी वजह से आंखों तेज जलन और खुजली भी होने लगती है. दरअसल, यह सब एक एंजाइम के कारण होता है.

Why Onion Makes us Cry: दुनियाभर की रसोइयों में रोजाना तरह तरह की सब्जियां कटती हैं. इन्हीं में प्याज भी शामिल है. प्याज को हम सभी जानते हैं. यह एक बहुत ही साधारण सी सब्जी है जो हम सभी के घरों में लगभग रोजाना इस्तेमाल होती है. मुख्य रूप से प्याज का इस्तेमाल सब्जी बनाने, पकोड़े बनाने और सलाद आदि में किया जाता है. प्याज में एक ऐसा गुण भी है, जिसके बारे में जानते तो सब हैं लेकिन उसके पीछे की वजह बहुत कम लोग जानते हैं. जी हां, यहां हम प्याज के उस गुण की बात कर रहे हैं, जिसकी वजह से इसे काटने पर हमारी आंखों से पानी बहने लगता है. खाना बनाने के लिए भले ही प्याज आपने न काटी हो, लेकिन इसकी वजह से आपकी आंखें कभी न कभी नम तो जरूर हुई होंगी. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है...

इसलिए आते हैं आंसू
प्याज काटते वक्त आंखों से सिर्फ पानी ही नहीं आता है, बल्कि इसकी वजह से आंखों तेज जलन और खुजली भी होने लगती है. दरअसल, प्याज में साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड (syn-Propanethial-S-oxide) नाम का एक कैमिकल होता है. इसी कैमिकल की वजह से हमारी आंखों में पानी आता है. यह आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है जिससे आंखों से आंसू आने लगते हैं. 

इस विषय पर जापान में भी एक रिसर्च किया जा चुका है. इस रिसर्च के मुताबिक प्याज काटते वक्त आंखों से पानी आने का कारण लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम है. असल में जब हम प्याज को काटते या छीलते हैं तो उसमें मौजूद लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम हवा में मिल जाता है. इसके बाद यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदल जाता है और हमारी आंखों में लगने लगता है. इससे आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड प्रभावित होती है और आंखों में इरिटेशन व आंसू आने शुरू हो जाते हैं. मजे की बात तो यह है कि आंखों में जलन होने बावजूद भी इसके शौकीन लोग इसको खाना बंद नहीं करते हैं. बल्कि कुछ लोगों को तो खाने के साथ सलाद के रूप में भी प्याज जरूर ही चाहिए होती है.

प्याज में होते हैं ये गुण
भले ही प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू आते हों, लेकिन इसके उलट प्याज में ढेर सारे गुण भी मौजूद होते हैं. प्याज में विटामिन ए, बी 6, सी और ई और सोडियम, पोटेशियम, लोहा और आहार फाइबर जैसी कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. प्याज से हमें फोलिक एसिड भी मिलता है. वहीं, दूसरी ओर इन सबके अलावा खाने के स्वाद को तो यह बढ़ती है ही. 

यह भी पढ़ें - 860 साल पुराने ब्रिज की वो सच्चाई, जिसे जानकर उड़ गए थे लोगों के होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget