एक्सप्लोरर

कुछ लोगों को हथेली और पैर के तलवों में पसीना क्यों आता है? ये हो सकती हैं इसकी वजह

आमतौर पर पसीने के जरिए शरीर अपना तापमान नियंत्रित करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ लोगों को बिना कोई फिजिकल एक्टिविटी किए भी पसीना आता है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.

Sweating In Palm: गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करते समय या अधिक फिजिकल एक्टिविटी करते वक्त पसीना आना लाजमी है. लेकिन, अगर बिना कुछ किए ही बैठे-बैठे भी पसीना छूटने लगे तो अलर्ट होने की जरूरत है. खासतौर पर हथेलियों और पैरों के तलवों में पसीना आना. दुनियाभर में लाखों लोगों के साथ ऐसा होता है. विज्ञान में इस समस्या को हायपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) कहा जाता है. लोग इसे लेकर अक्सर परेशान रहते हैं. ऐसे मामले में पीड़ित में बेचैनी और समाज में शर्मिंगदी महसूस करने जैसी दिक्कत देखने को मिलती है. 

आमतौर पर पसीने के जरिए शरीर अपना तापमान नियंत्रित करने की कोशिश करता है, लेकिन हायपरहाइड्रोसिस से परेशान लोगों को सर्दियों में भी हथेलियों और तलवों से पसीना आने की शिकायत रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हायपरहाइड्रोसिस बीमारी की वजहें क्या हैं और कब आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है...

हायपरहाइड्रोसिस के लक्षण

मेयोक्लीनिक की एक रिपोर्ट कहती है कि अगर आपके हाथों और पैरों के तलवों में हमेशा पसीना आता है और आपको इसकी कोई वजह समझ नहीं आ रही है तो यह हायपरहाइड्रोसिस का इशारा है. अगर किसी भी मौसम में या फिर कोई फिजिकल एक्टिविटी न होने पर भी पसीना आ रहा है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. हायपरहाइड्रोसिस के सबसे ज्यादा मामले हथेली, तलवे और अंडरऑर्म्स से जुड़े देखे जाते हैं.

कह ज्यादा अलर्ट होने की जरूरत है?

पसीना आने की शिकायत होने पर शरीर में कई और लक्षण भी दिखना शुरू होते हैं जो इसकी गंभीरता को प्रदर्शित करते हैं. जैसे- अगर पसीना बहुत ज्यादा आ रहा है, सीने में दर्द हो रहा है और उल्टी आने जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं तो यह स्थिति पूरी तरह से अलर्ट होने वाली है. ऐसे मामलों में जल्द से जल्द विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

पसीना आने के लिए स्वेट ग्लैंड है जिम्मेदार

आइए अब समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है. पसीने का काम शरीर के तापमान को नियंत्रित करना होता है. आसान भाषा में समझें तो हमारे शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड पसीने को रिलीज करती है. शरीर में नर्व होती है जो इस ग्लैंड को पसीना निकालने के निर्देश देती है. लेकिन जब स्वेट ग्लैंड (Sweat Gland) ओवर एक्टिव हो जाती है तो अधिक पसीना निकालने लगती है. इस स्थिति को ही हायपरहाइड्रोसिस कहते हैं. हायपरहाइड्रोसिस होने की सटीक का पता अभी नहीं लगाया जा सका है.

इसके अलावा, ऐसा होने के कई और दूसरे कारण भी हो सकते हैं. जैसे- डाइबिटीज, लो ब्लड शुगर, कुछ खास तरह के कैंसर, हार्ट अटैक, इंफेक्शन और थायरॉयड की समस्या में भी ऐसी दिक्कत देखने को मिल सकती है. कई मामलों में यह बीमारी आनुवांशिक तौर पर पीढ़ी दर पीढ़ी देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें - प्रोग्रामर लोग हेडफोन क्यों पहनते हैं? क्या वो इसमें गाने सुनते हैं या वजह कुछ और ही है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
Can India Help PoK Protest: क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
3 Percent DA Increase: 30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?
30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget