एक्सप्लोरर

कार और बाइक के पीछे क्यों दौड़ने लगते हैं कुत्ते, जानिए क्या कहता है विज्ञान

कई बार आप सड़क से जा रहे होते हैं उस समय आपकी गाड़ी के पीछे कुत्ते तेजी से भागने लगते हैं, वो बहुत देर तक आपका पीछा भी करते रहते हैं, चलिए इसके पीछे का कारण जानते हैं.

कई बार कुत्ते सड़क पर चलती हुई कार या बाइक के पीछे तेजी से भागने लगते हैं. जबकि वहींं सड़क से पैदल गुजर रहे लोगों को वो कुछ नहीं करते. कुत्ते कार या बाइक का पीछा कभी-कभी कुछ किलोमीटर तक करते रहते हैं. जिससे सड़क से गुजरने वाले बाइक या कार सवार परेशान हो जाते  हैं. ऐसे में अक्सर आपके मन में ये सवाल उठते होंगे कि आखिर ऐसा होता क्यों है और कुत्ते ऐसा व्यवहार क्योंं करते हैं.

क्योंं सड़क पर कार या बाइक का पीछा करते हैं आवारा कुत्ते
जब सड़क पर आप किसी वाहन से गुजर रहे होते हैं और आवारा कुत्ते आपकेे पीछे पड़ जाते हैं तो अक्सर आप स्पीड तेज कर लेते हैं. ताकि उन कुत्तों से आप जल्द से जल्द पीछा छुड़ा सकें. आपको इस दौरान कुत्तों पर बहुत गुस्सा भी आता होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर कुत्ते ऐसा व्यवहार करते क्यों हैं. 

दरअसल विज्ञान के अनुसार, कुत्तों के इस व्‍यवहार के लिए आप जिम्‍मेदार नहीं होते हैं, बल्कि आपके वाहन के टायर उनका निशाना होते हैं. असल में कुत्ते आपके वाहन के टायर से आने वाली दूसरे कुत्‍तों की गंध से आक्रामक हो जाते हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत ज्‍यादा होती है. कुत्ते दूसरे कुत्ते की गंध बहुत जल्‍दी पकड़ लेते हैं. 

टायर में कैसे सूंघते हैं गंध
आपने अक्सर गाड़ियों के टायर पर कुत्तों को पेशाब करते देखा होगा. बता दें कुत्ते अपनी गंध दूसरे कुत्ते तक पहुंचाने के लिए वाहनों के टायर्स या खंभों को निशाना बनाते हैं. फिर जब आपकी गाड़ी किसी कॉलोनी या सड़क से गुजरती है, तो उस जगह के कुत्तों को आपके टायर पर दूसरे कुत्ते की गंध आ जाती है. इसी गंध के कारण कुत्ते आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं. दरअसल, कुत्ते अपने इलाके में दूसरे क्षेत्र के कुत्ते को बर्दाश्‍त नहीं करते हैं. यही वजह है कि जब भी कुत्ते वाहन के पीछे दौड़ते हैं तो उन्हें आपकी गाड़ी के टायर से दूसरे इलाके के कुत्ते की गंध आ रही होती है.

एक वजह ये भी
वहींं कुत्तों के किसी गाड़ी के पीछे भागने की एक वजह ये भी है कि उस गाड़ी से कभी उनके किसी साथी को चोट लगी हो या उस गाड़ी से एक्सीडेंट के जरिए उनके किसी साथी की मौत हुई हो, तब भी वो उस गाड़ी का अक्सर पीछा करते हैं.       

यह भी पढ़ें: इन रहस्यमयी जगहों और फेल हो जाती है ग्रेविटी, भारत की भी एक जगह है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget