एक्सप्लोरर

कुत्ते अपने मालिक को चाटते क्यों हैं, क्या है इसके पीछे का विज्ञान

अगर आपका कुत्ता आपके किसी अन्य अंग की तुलना में आपके चेहरे को ज्यादा चाटने की कोशिश कर रहा हो तो इसका मतलब ये है कि वह आपसे अपने लिए भोजन चाहता है.

कुत्तों का अपने मालिक को चाटना एक आम बात है. जिन लोगों के पास कुत्ते हैं, उनके साथ ऐसा अक्सर होता है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर उनका पेट डॉग उन्हें चाट रहा है तो वह उनके प्रति अपने प्रेम, दोस्ती और स्नेह को दिखा रहा है. कुछ हद तक ये बात सही भी है. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. खासतौर से तब जब वह आपके शरीर के एक हिस्से को ज्यादा चाट रहा हो. चलिए आज इस खबर में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या है इसके पीछे का विज्ञान

दरअसल, कई बार कुत्ते ऐसा सिर्फ प्यार दिखाने के लिए नहीं करते. बल्कि अपनी भावनाओं और जरूरतों को व्यक्त करने के लिए भी वह चाटने का काम करते हैं. मेंटल फ्लॉस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जंगली भेड़िये, लोमड़ियां और अन्य जंगली कुत्ते जब पिल्ले होते हैं तो वह अपनी मां के चेहरे और थूथन को चाटते हैं, जब वह शिकार से अपने मांद में वापिस लौटती है.

पिल्ले ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि वह उनके लिए उल्टी कर सके और उन पिल्लों को भोजन मिल सके. पालतू कुत्तों में भी ये प्रवृत्ति बनी रहती है. इसलिए अगर भविष्य में आपका कुत्ता आपके किसी अन्य अंग की तुलना में आपके चेहरे को ज्यादा चाटने की कोशिश कर रहा हो तो इसका मतलब ये है कि वह आपसे अपने लिए भोजन चाहता है.

कुत्ते जब मालिक को चाटते हैं तब क्या होता है

अब इसके पीछे के मनोविज्ञान को समझिए. दरअसल, आपके पालतू कुत्ते जब आपको चाटकर अपना प्यार दिखाते हैं तो वह आपको वैसा फील कराना चाहते हैं जैसा कि उनकी मां ने उनके साथ तब किया था जब वह पिल्ले थे.

इसके अलावा जब पालतू कुत्ते आपको चाटते हैं तो उनमें डोपामाइन और एंडोर्फिन रिलीज़ होते हैं, जो उन्हें दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करते हैं. कुछ रिसर्च से पता चलता है कि हमारे चार पैर वाले दोस्त यानी हमारे पालतू कुत्ते हमें तब ज्यादा चूमते हैं जब हम स्पष्ट रूप से परेशान होते हैं. कुत्ते शायद ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह हमारा मनोबल बढ़ा सकें.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेल में बंद ये नेता है डोनाल्ड ट्रंप का 'अच्छा दोस्त', नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget