एक्सप्लोरर

जब स्पेस में शारीरिक संबंध नहीं बनाते तो कंडोम पहनकर क्यों जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Astronauts Wear Condoms In Space: क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाने से पहले कंडोम क्यों पहनते है. आखिर किसी कंडोम का स्पेस में क्या काम होता है. चलिए इस बारे में बताए.

अंतरिक्ष, अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में चहलकदमी करना ये सब सुनने में भले ही बड़ा ग्लैमरस लगता हो, लेकिन असल में कठिनाई उसी को पता चलती है जो कि अंतरिक्ष में कुछ दिन बिताकर आया हो. वही लोग अच्छे से समझ पाते हैं कि इतनी ऊंचाई पर जहां गुरुत्वाकर्षण काम न करे, वहां पर जीवित रहने के लिए असल में क्या-क्या करना पड़ता है. अंतरिक्ष में बिना गुरुत्वाकर्षण के अंतरिक्ष यात्री ऐसी बहुत सारी चीजें नहीं कर पाते हैं, जो कि वे धरती पर आसानी से कर सकते हैं. यहां तक कि आराम से खाना, सोना और चलने में भी बहुत परेशानी होती है. लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स कंडोम पहनकर क्यों जाते हैं. आप भी यह सुनकर हैरान रह गए न, चलिए इस बारे में जानते हैं. 

क्यों इस्तेमाल किया जाता है कंडोम

जब भी कभी अंतरिक्ष की बात की जाती है तो जहन में हाईटेक सूट्स और तैरते हुए एस्ट्रोनॉट्स उभरते हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि अंतरिक्ष में यात्री टॉयलेट कैसे जाते हैं. जमीन पर तो यह नॉर्मल है, लेकिन स्पेस में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, इसलिए वहां पर यह एक कठिन समस्या है. नासा के एक पूर्व एस्ट्रोनॉट रस्टी श्वाइकार्ट ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि पुराने समय में अंतरिक्ष में पेशाब करने के लिए कंडोम जैसी दिखने वाली डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता था. अंतरिक्ष यात्री इस डिवाइस को अपने पिनस पर यूज करते थे और इसको एक ट्यूब के जरिए पेशाब को स्टोर करने वाले सिस्टम से जोड़ दिया जाता था.

स्पेस में क्या काम करता है कंडोम

उस दौर में वो सिस्टम माइक्रोग्रैविटी में पेशाब को एकत्र करने में मदद करता था. लेकिन इस कंडोम सिस्टम में बहुत दिक्कतें आती थीं. कभी कभी तो यह सभी एस्ट्रोनॉट्स को फिट ही नहीं होता था. दरअसल सभी इंसानों की बनावट सेम नहीं होती है, इसलिए कई बार यह सिस्टम लीक हो जाता था और बहुत असुविधाजनक होता था. तब बाद में नासा ने इस दिक्कत को समझते हुए छोटा, बड़ा और मीडियम तीन साइज के ऑप्शन रखे. जब भी किसी एस्ट्रोनॉट को साइड चुनने का ऑप्शन मिलता था, तो वे हमेशा बड़ा साइज चुनते थे, क्योंकि यह ‘पुरुष अहं’ से जुड़ा था. 

अब एडवांस हो गया सिस्टम

‘पुरुष अहं’ को देखते हुए साइज के नाम को बदलकर छोटा को लार्ज, मीडियम को एक्स्ट्रा लार्ज और बड़ा को हीरो नाम दे दिया, जिससे कि किसी को शर्मिंदगी न हो. लेकिन अब तो सिस्टम और एडवांस हो चुका है और आज की मॉर्डन मशीनों में ऐसी डिवाइस और यूनिसेक्स सूट का इस्तेमाल किया जाता है. ये महिला और पुरुष अंतरिक्ष यात्री दोनों के लिए काम करते हैं. अंतरिक्ष में हर छोटी-बड़ी चीज भी प्लानिंग मांगती है. 

यह भी पढ़ें: कितना बचा है सूर्य का जीवन, कब होगी इसकी मौत और तब धरती पर क्या-क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुरुष खिलाड़ी क्यों पहन रहे 'काली ब्रा', आखिर क्या है यह बला?
फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुरुष खिलाड़ी क्यों पहन रहे 'काली ब्रा', आखिर क्या है यह बला?
Hot Tea in Summer: गर्मी के मौसम में गर्म चाय से कैसे बुझती है प्यास, इसके पीछे क्या है साइंस?
गर्मी के मौसम में गर्म चाय से कैसे बुझती है प्यास, इसके पीछे क्या है साइंस?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
इस देश में क्यों मची 'भूतिया' घरों को खरीदने की होड़, वजह हैरान कर देगी
इस देश में क्यों मची 'भूतिया' घरों को खरीदने की होड़, वजह हैरान कर देगी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget