एक्सप्लोरर

Crocodile's Tears: मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू क्यों होते हैं झूठे? अगर सुनी है ये कहावत तो आज इसकी वजह भी जान लीजिए

किसी के आंसुओं को झूठे आंसू बताने के लिए घड़ियाली आंसू कहावत का इस्तेमाल किया जाता है. हर जीव दुखी होने पर आंखों से आंसू छलकाता है, लेकिन मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू ज्यादा ही सुर्खियां बटोरे हुए हैं.

Crocodile Tears : हमने बचपन से तमाम ऐसी कहावतें सुनी हैं, जिन्हें हम धड़ल्ले से इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन कई बार हम इन कहावतों के पीछे की असल वजह नहीं जानते हैं. कुछ ऐसी ही कहावतों में शामिल है – मगरमच्छ के आंसू (Crocodile Tears) बहाना. आखिर घड़ियाल और मगरमच्छ के आंसू में ऐसे कैसे होते हैं, जो इनका नाम झूठे आंसू बहाने के लिए लिया जाता है? क्या घड़ियाल और मगरमच्छ हमेशा ही झूठे आंसू बहाते हैं? आइए इस कहावत के पीछे की वजह जानते हैं.

किसी के आंसुओं को झूठे आंसू बताने के लिए घड़ियाली आंसू कहावत का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे तो हर जीव दुखी होने पर आंखों से आंसू छलकाता है, लेकिन मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोरे हुए हैं. वैज्ञानिकों ने इसे लेकर रिसर्च भी की है. इस रिसर्च में कुछ बातें सामने आईं, जो इस तथ्य को स्पष्ट करने वाली हैं. 

वैज्ञानिकों ने की रिसर्च

वैज्ञानिकों ने इंसान से लेकर जानवरों तक के आंसुओं पर रिसर्च की, उन्हें पता चला कि सभी के आंसुओं में एक जैसे केमिकल पाए जाते हैं. ये टियर डक्ट से बाहर निकलते हैं. एक खास ग्लैंड की वजह से आंसू निकलते हैं और इनमें मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं.

अब जहां तक बात मगरमच्छ के आंसुओं की है, तो साल 2006 में न्यूरोलॉजिस्ट D Malcolm Shaner और ज़ूलॉजिस्ट Kent A Vliet ने अमेरिकन घड़ियालों पर एक रिसर्च की. उन्होंने अमेरिकन घड़ियालों को पानी से दूर सूखी जगह पर खाना दिया, तो उनकी आंखों से खाते समय आंसू निकलने लगे. अमेरिकन घड़ियालों की आंखों से बुलबुले और आंसू की धार निकलने लगी. बायो साइंस में इस स्टडी का रिजल्ट बताते हुए कहा गया कि मगरमच्छ वाकई खाते हुए आंखों से आंसू बहाते हैं, जो किसी भावना की वजह से नहीं होता हैं.

घड़ियाल और मगरमच्छ में अंतर

यहां यह स्पष्ट कर दें कि खाना खाते समय घड़ियाल और मगरमच्छ दोनों ही आंसू बहाते हैं, लेकिन इन दोनों में थोड़ा अंतर होता है. घड़ियाल का मुंह यू के आकार का होता है और जबड़ा चौड़ा होता है. वहीं, मगरमच्छ का मुंह वी शेप का होता है. दिलचस्प बात ये भी है कि मक्खियां मगरमच्छ के आंसुओं को पीने का काम करती हैं, क्योंकि इनमें पर्याप्त प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह भी बताते चलें कि घड़ियाल और मगरमच्छ की भी भावनाएं होती हैं. दुखी होने पर भी घड़ियाल और मगरमच्छ भी आंसू बहाते हैं. बस खाते समय आंखों से बहने वाले लिक्विड ने ही उन्हें बदनाम किया हुआ है.

ये भी जानें -

घट रही हैं तितलियां और भंवरे, अगर ये नहीं होंगे तो पड़ सकते हैं खाने के लाले

ये हैं सींग वाली स्पेशल मकड़ी, क्या इसके काटने से हो सकती है मौत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget