एक्सप्लोरर

Crocodile Facts: इतने खूंखार दांत और चार पेट होने बाद भी मगरमच्छ अपने शिकार को बिना चबाए क्यों निगलता है?

Crocodile Fact: मगरमच्छ के चार पेट होते हैं. यह अपने शिकार को चबाता नहीं है, सीधा निगल जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह इसके दांतों की संरचना ही है. आइए जानते हैं...

Why Crocodile Swallow Prey: धरती पर मुख्य रूप से जलचर, थलचल, नभचर और उभयचर प्रकार के प्राणी पाए जाते हैं. उभयचर वो जीव होते हैं जो धरती और पानी दोनों में रह सकते हैं, जैसे मेंढक. ऐसे ही एक जीव मगरमच्छ भी होता है. मगरमच्छ का शिकार इंसान हो या कोई दूसरा जीव, वह उसे बिना चबाए ही निगल जाता है. चौंकाने की बात यह है कि मगरमच्छ के दांत होने के बावजूद भी वो अपने शिकार को चबाता नहीं है. क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों इतने खूंखार दांत होने के बाद भी मगरमच्छ अपने शिकार को चबाता नहीं है, बल्कि सीधा निगल जाता है.

होते हैं चार पेट!
जीव विज्ञानियों का कहना है कि मगरमच्‍छ अपने शिकार को पकड़ता है, अपने मजबूत जबड़ों में फंसाता है, दबाता है और फिर निगल जाता है. बाकी जानवरों की तरह वह उसे चबा-चबाकर नहीं खाता है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इतने भयानक दिखने वाले दांत और चार पेट होने के बावजूद भी वह ऐसा क्‍यों नहीं कर पाता है. जी हां, सही पढ़ा आपने...मगरमच्छ के चार पेट होते हैं. आइए जानते हैं इतना कुछ होने के बाद भी वह शिकार को निगलता ही क्यों है...

होता है मजबूत जबड़ा
जीव विज्ञानियों के अनुसार, मगरमच्‍छ के जबड़े शिकार को दबोचने के लिहाज से काफी मजबूत होते हैं. इसके जबड़े में एक बार अगर शिकार के शरीर का कोई हिस्‍सा फंस जाता है तो इसे छुड़ाना मुश्किल है. शिकार को जकड़ने के बाद वह उसको घसीटकर पानी में ले जाता है. ऐसा करने के बाद उससे बचने की संभावना और भी कम हो जाती है.

दांतों की संरचना है कारण
मगरमच्‍छ में मुंह में दांतों की संरचना ही कुछ ऐसी है कि ये शिकार को सिर्फ दबोच सकता है पर चबा नहीं सकता है. मगरमच्छ के दांत मुंह में किनारों पर होते हैं. इसलिए ये शिकार को चबा नहीं पाता है और न‍िगल जाता है. अब सवाल उठता है कि बिना चबाए निगलने के बाद आखिर मगरमच्‍छ के पेट में शिकार पचता कैसे है? दरअसल, मगरमच्छ अपने शिकार को जबड़े से दबाते और तोड़ते हुए पेट में पहुंचाता है और एक आश्चर्य की बात यह भी है कि इसके चार पेट होते हैं.

कंकड़-पत्‍थर करते हैं भोजन को पचाने का काम
शिकार को पचाने की बात करें तो दूसरे जीवों के मुकाबले मगरमच्‍छ के पेट में अध‍िक गैस्ट्रिक एसिड निकलता है जो खाने को पचाने में मदद करता है. मियामी साइंस म्‍यूज‍ियम के विशेषज्ञ कहते हैं कि मगरमच्‍छ छोटे-छोटे कंकड़-पत्‍थर भी खाता है. ये कंकड़-पत्‍थर इसके पेट में जाकर भोजन को पीसने का काम करते हैं. ये पत्‍थर खासतौर पर ऐसे समुद्री जीवों को पचाने में मदद करते हैं जिनके चारों ओर शेल यानी कठोर कवच होता है.

10 दिन तक नहीं करता शिकार
विशेषज्ञों के अनुसार, मगरमच्‍छ जो भी खाते हैं वो लगभग 10 दिन तक उसके पेट में रहता है और धीरे-धीरे पचता है. यही वजह है कि जब मगरमच्‍छ किसी बड़े जीव को खाता है तो कुछ समय तक वह शिकार भी नहीं करता है. इस दौरान वह शांत बैठा रहता है क्‍योंकि उसके शरीर में भोजन को पचाने की प्रक्रिया चल रही होती है.

यह भी पढ़ें -

क्या आपको पता है पाकिस्तान में आजादी के वक्त कितने मंदिर थे और अब कितने हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fan Blades: भारत के पंखों में तीन और अमेरिका के पंखों में चार ब्लेड क्यों होते हैं, जानें क्या है वजह?
भारत के पंखों में तीन और अमेरिका के पंखों में चार ब्लेड क्यों होते हैं, जानें क्या है वजह?
क्या है विंटर एंटी-पॉल्यूशन एक्शन प्लान, किन नियमों में बदलाव करके प्रदूषण से निपटेगी सरकार?
क्या है विंटर एंटी-पॉल्यूशन एक्शन प्लान, किन नियमों में बदलाव करके प्रदूषण से निपटेगी सरकार?
G7, G20 और BRICS में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, पैसा और आर्मी के मामले में आगे कौन?
G7, G20 और BRICS में कौन है सबसे ज्यादा ताकतवर, पैसा और आर्मी के मामले में आगे कौन?
Akashteer: कैसे काम करता है आकाशतीर, जिसे भारत से खरीदकर अपना 'कवच' बनाना चाहता है यूएई?
कैसे काम करता है आकाशतीर, जिसे भारत से खरीदकर अपना 'कवच' बनाना चाहता है यूएई?

वीडियोज

Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
Fact Check: CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
Explained: 146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है 'गॉडजिला'?
146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है गॉडजिला?
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget