एक्सप्लोरर

कूलर में पानी भरने पर कुछ घंटों बाद हो जाता है गायब, लेकिन AC से खुद निकलता है वॉटर... क्यों?

आपने नोटिस किया होगा कि कूलर में पानी भरने के बावजूद, उसका पानी गायब हो जाता है. लेकिन, एयर कंडीशनर में पानी न भरने पर भी, उसमें से पानी निकलता है. जानिए क्यों?

Cooler vs Air Conditioner : गर्मी का मौसम चल रहा है. इसे गर्मी कहना गलत और चिलचिलाती गर्मी कहना ठीक रहेगा. इतना बुरा हाल है कि इन दिनों हम सभी गर्मी से कुछ राहत के लिए एयर कंडीशनर या फिर एयर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन, कूलर और एसी में आपने कुछ नोटिस किया है? आपने देखा होगा कि कूलर में आप पानी भरते हो और वह कुछ समय बाद गायब हो जाता है, लेकिन एयर कंडीशनर में आप पानी नहीं भरते हो फिर भी उसमें से पानी निकलता है. दोनों ही उपकरण ठंडक का काम करते हैं तो फिर यह अंतर क्यों है? अगर यह सवाल सुनकर आपके दिमाग की बत्ती जली है तो खबर में जवाब जानकर अपनी जिज्ञासा को शांत कर लीजिए. 

क्यों गायब हो जाता है कूलर का पानी

अगर रात के कूलर में पानी भरकर उसे चलाया जाता है तो पानी सुबह तक गायब हो जाता है. ऐसा वाष्पीकरण के कारण होता है. साइंस की भाषा में वाष्पीकरण की प्रक्रिया में कोई तरल एक गैसीय अवस्था में बदल जाता है. कूलर का पानी इसी प्रोसेस से होते हुए गैस बनकर उड़ जाता है. ऐसा, पानी और हवा के तापमान के अंतर के कारण होता है. इसकी वजह से आपको बार बार कूलर में पानी भरना पड़ता है. 

एयर कंडीशनर में पानी कहां से आता है? 

दूसरी ओर, एयर कंडीशनर में पानी नहीं भरा जाता है. फिर भी उसमें से पानी निकलता है. आलम यह है कि पाइप के आगे कोई बाल्टी रखनी पड़ती है. एयर कंडीशनर से पानी का निकालना संघनन के कारण होता है. साइंस की भाषा में गैस से द्रव (पानी) बनने को संघनन कहते हैं. एयर कंडीशनर एक कमरे में हवा को ठंडा करता है. इसके लिए, एयर कंडीशनर कमरे से गर्म हवा खींचता है और उसे कूलिंग कॉइल के ऊपर से गुजारता है. जैसे ही गर्म हवा ठंडे कॉइल के संपर्क में आती है, यह गर्मी और नमी खो देती है.इससे गर्म हवा की नमी कूलिंग कॉइल की सतह पर तरल पानी की बूंदों में संघनित होती है. यह बूंदे ही पानी बनकर बाहर निकलती हैं. 

यह भी पढ़ें - दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले पॉलिटिशियन, नंबर वन पर अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget