एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस से सांसद बनीं अभिनेत्रियां भी पहनती हैं साड़ी, क्या संसद में कोई ड्रेस कोड है?

देश की संसद में अक्सर आपने महिला सांसदों को साड़ी पहने देखा होगा. अभिनेत्री से सांसद बनीं अभिनेत्रियां भी अपने साड़ी स्टाइल से सुर्खियों में रहती हैं. तो क्या संसद में कोई ड्रेस कोड होता है.

बॉलीवुड की चकाचौंध से संसद के गलियारों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्रियां न केवल अपनी आवाज बल्कि अपने स्टाइल से भी सुर्खियां बटोरती हैं. हेमा मालिनी, जया बच्चन, किरण खेर और कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस से सांसद बनीं हस्तियां साड़ी को अपनी पहचान का हिस्सा बनाती हैं. लेकिन क्या भारतीय संसद में कोई आधिकारिक ड्रेस कोड है? आइये इस बारे में जानते हैं.


क्या संसद में कोई ड्रेस कोड है

साड़ी भारतीय संस्कृति का गौरव है और संसद में महिला सांसदों की पहली पसंद रही है. साड़ी न केवल परंपरा को दर्शाती है, बल्कि यह शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है.  तो सवाल उठता है कि क्या है संसद का कोई ड्रेस कोड? जवाब है नहीं. हालांकि संसद की परंपरा और गरिमा को बनाए रखने के लिए सादगीपूर्ण परिधान पहने की परंपरा है. वैसे तो भारतीय संसद में सांसदों के लिए कोई लिखित ड्रेस कोड नहीं है. हालांकि, एक अलिखित परंपरा है, जिसमें महिलाएं ज्यादातर साड़ी या सलवार कमीज जैसे पारंपरिक परिधान पहनती हैं. पुरुष सांसद आमतौर पर कुर्ता-पायजामा, धोती या सूट पहनते हैं. 2019 में टीएमसी सांसद नुसरत जहां को उनके वेस्टर्न पहनने पर सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्योंकि कुछ लोगों ने इसे संसद की गरिमा के खिलाफ माना.

जनता से जुड़ाव

सांसद अपने मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारत में ज्यादातर लोग पारंपरिक कपड़ों को पसंद करते हैं. धोती-कुर्ता और साड़ी पहनकर सांसद अपने क्षेत्र की संस्कृति और जनता की भावनाओं से जुड़ते हैं. उदाहरण के लिए ममता बनर्जी की सादगी भरी सूती साड़ी पश्चिम बंगाल की जनता के बीच लोकप्रिय है. इसी तरह, बिहार और उत्तर प्रदेश के सांसद धोती-कुर्ता पहनकर स्थानीय पहचान को दर्शाते हैं.

अपने लुक से सुर्खियों में रहती हैं ये सांसद

बता दें कि कई ऐसी महिला सांसद हैं जो हैंडलूम की साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं. डिंपल यादव की बात करें तो वो हल्के रंग की हैंडलूम साड़ी पहने अक्सर नजर आती हैं. वहीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं कंगना भी ज्यादातर हैंडलूम की साड़ी पहनती हैं. वहीं बात करें बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की तो हेमा मालिनी को अक्सर कांजीवरम सिल्की की साड़ी पहने देखा जाता है.

इसे भी पढ़ें- ना सोना, ना प्लेटिनम और ना ही डायमंड! ये है दुनिया की सबसे महंगी धातु

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget