एक्सप्लोरर

भारत के नोटों पर सबसे पहले किसका नाम छपा था? जान लीजिए गवर्नर का नाम

भारतीय मुद्रा की सभी नोटों पर आरबीआई के गवर्नर का नाम और साइन होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरबीआई के पहले नोट पर किस गवर्नर का नाम था और ये कब जारी हुआ था. जानिए कब हुआ था जारी.

आपके पास जितने भी रूपये की भारतीय मुद्रा होगी, सबके ऊपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर का नाम छपा होगा. कोई भी ऐसा रूपये का नोट नहीं होता है, जिस पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर नहीं होते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय नोटों के ऊपर सबसे पहले किस गवर्नर का नाम छपा था. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

भारतीय रूपये 

आईएएस संजय मल्होत्रा आरबीआई के नए गवर्नर हैं. आपने भारतीय रूपये के सभी नोटों पर देखा होगा कि जब वो नोट जारी होता है, उस समय नोट पर देश के गवर्नर का नाम और हस्ताक्षर होता है. देश में चलने वाले 10,20,50,100 और 500 के सभी नोटों पर आरबीआई गवर्नर का वचन, नाम और हस्ताक्षर मौजूद होता है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि भारत के नोटों पर सबसे पहले किस गवर्नर का नाम छपा था.

भारत के पहले गवर्नर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ हैं. बता दें कि 1 अप्रैल 1935 को आरबीआई की स्थापना हुई थी. वहीं ओसबोर्न स्मिथ 1 अप्रैल 1935 को आरबीआई के पहले गवर्नर बने थे. उस समय स्मिथ पेशेवर बैंकर थे और Bank of New South Wales में 20 साल और Commonwealth Bank of Australia में 10 साल सेवाएं देने के बाद 1926 में वो बतौर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर भारत आये थे. हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान आरबीआई ने नोट जारी नहीं किया था.

पहली बार आरबीआई ने कब किया था नोट जारी?

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी. लेकिन अपनी स्थापना के तीन साल बाद साल 1938 की जनवरी में आरबीआई ने पहली बार 5 रुपये का करेंसी नोट जारी किया था. इस नोट पर ‘किंग जॉर्ज VI’ की तस्वीर प्रिंट हुई थी. उस समय भारत के दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर थे. उसी साल आरबीआई ने फिर 10 रुपये के नोट, मार्च में 100 रुपये के नोट और जून में 1,000 रुपये और 10,000 रुपये के करेंसी नोट जारी किए थे.

आजादी के बाद का पहला भारतीय नोट

आजाद भारत का पहला करेंसी नोट 1 रुपया रिजर्व बैंक द्वारा साल 1949 में जारी किया गया था. बता दें कि साल 1947 तक रिजर्व बैंक द्वारा जारी नोटों पर ब्रिटिश किंग जॉर्ज की तस्वीर छपती थी. लेकिन आजाद भारत के पहले 1 रुपया के नोट पर किंग जॉर्ज के चित्र के स्थान पर सारनाथ से अशोक स्तंभ के लॉयन कैपिटल प्रतीक के साथ नए बैंक नोट जारी हुए थे. उस समय गवर्नर बेनगल रामा राव थे. वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहली बार साल 1969 में स्मरण के तौर पर गांधी जी की तस्वीर वाले 100 रुपये के नोट जारी किये थे.

ये भी पढ़ें:ये है दुनिया की सबसे जहरीली गैस, पहली सांस लेते ही हो जाता है खेल खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget