एक्सप्लोरर

Israel: कौन थे इजरायल? जिनके नाम पर यहूदियों ने बसा लिया अपना देश

Hamas Israel War: हमास के साथ जंग के बीच इजरायल एक बार फिर चर्चा में है, एक करोड़ से भी कम आबादी वाले इस देश के लोगों और इजरायल के बनने का इतिहास काफी दिलचस्प है.

Hamas Israel War: इजरायल पिछले कई दिनों से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. चरमपंथी संगठन हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर करीब 14 दिन पहले अचानक मिसाइलों की बरसात कर दी, जिसके बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान कर दिया. इस संघर्ष में अब तक करीब 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल एक यहूदियों का देश है, जिसके बसने के बाद से ही विवाद भी शुरू हो गया और अब तक कई जंग हो चुकी हैं. चारों तरफ मौजूद मुस्लिम देश इजरायल के कट्टर दुश्मन हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यहूदियों ने अपने देश का नाम इजरायल क्यों रखा?

ऐसे रखा गया इजरायल का नाम
दरअसल इजरायल का नाम एक पैगंबर के नाम पर रखा गया है. जिन्हें यहूदी लोग अपने भगवान की तरह मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही यहूदी धर्म की शुरुआत हुई थी. जिनके एक वंशज का नाम इजरायल था, इन्हीं के नाम पर यहूदियों ने अपने देश का नाम भी इजरायल रख दिया. इनका नाम याकूब भी था. 

यहूदा से बना यहूदी
मान्यता है कि इजरायल के 12 बेटे हुए, जिनसे 12 अलग-अलग कबीले बने. इनमें सबसे प्रमुख बेटे का नाम यहूदा था, जिसे जुडाह भी कहा जाता था. इसके बाद इन्हें मानने वाले लोगों को यहूदी कहा गया. साथ ही अंग्रेजी में यहूदियों को ज्यूडिश कहा जाता है. बता दें कि हजरत इब्राहिम को यहूदी, ईसाई और मुस्लिम तीनों ही अपना सबसे बड़ा पैगंबर या भगवान मानते हैं.

इसके बाद यहूदी हजरत मूसा को अपना आखिरी पैगंबर मानते हैं. मूसा को यहूदियों का व्यवस्थाकार बताया जाता है. उन्होंने पहले से चली आ रही एक परंपरा को स्थापित कर इसे एक धर्म के तौर पर लोगों के सामने रखा. इसी तरह यहूदी दुनियाभर में फैलने लगे और अपने धर्म को आगे बढ़ाने का काम किया. हालांकि यहूदी धर्मांतरण में विश्वास नहीं रखते हैं, यही वजह है कि उनकी आबादी काफी कम है.

ये भी पढ़ें - Israel Hamas War: हमास के खिलाफ अपना 'ब्रह्मास्त्र' इस्तेमाल करेगा इजरायल, आयरन डोम से भी ज्यादा खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget