एक्सप्लोरर

भारत की नागरिकता मिलने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलता है उस पर किसके साइन होते हैं?

भारत की नागरिकता पाने के लिए कुछ पात्रताओं को पूरा करना जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नागरिकता मिलने के बाद उस सर्टिफिकेट पर कौन साइन करता है. जानिए कहां से जारी होता है ये सर्टिफिकेट.

किसी भी देश में नागरिकता पाने के लिए कुछ नियम,कानून और पात्रताएं तय है. अगर कोई व्यक्ति उन नियमों को पूरा करता है, तभी उस नागरिक को उस देश की नागरिकता मिल सकती है. भारत में नागरिकता पाने के लिए भी कुछ नियम और पात्रताएं तय है. क्या आप जानते हैं कि भारत में नागरिकता का जो सर्टिफिकेट मिलता है, उस पर किसका हस्ताक्षर होता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

क्या हैं नागरिकता को लेकर नियम?

भारत में नागरिकता को लेकर कुछ कानून और पात्रताएं हैं. भारत में भी कोई भी व्यक्ति पांच तरीकों से नागरिकता प्राप्त कर सकता है. बता दें कि भारत में जन्म से नागरिकता, वंश से नागरिकता, पंजीकरण से नागरिकता, प्राकृतिककरण से नागरिकता और क्षेत्र को शामिल करके नागरिकता मिलती है. नियमों के मुताबिक 26 जनवरी 1950 के बाद भारत में पैदा हुए सभी लोग भारतीय नागरिक हैं.

इन लोगों को माना जाएगा भारतीय नागरिक

इसके अलावा भारत में 1 जुलाई 1987 के बाद जन्मे ऐसे लोग जिनके माता-पिता उस वक्त भारत में रह रहे थे, उन्हें भी भारतीय नागरिक माना जाएगा. इसके अलावा 3 दिसंबर 2004 के बाद भारत में जन्मे उन लोगों को भारत का नागरिक माना जाएंगा, जब उनके माता-पिता दोनों भारतीय हो या फिर उनमें से कोई एक भारतीय हो और दूसरा इलीगल माइग्रेंट ना हो। इन नियमों को पूरा करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। 

बाहर के लोग कैसे ले सकते हैं नागरिकता?

बता दें कि दूसरे देश का कोई इंसान अगर भारत में लगातार 11 साल से रह रहा है, तो फिर वह नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है. वहीं अगर CAA यानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के तहत भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से कोई अल्पसंख्यक जिनमें हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध या पारसी धर्म से ताल्लुक रखता है. तो उसे 5 साल रहने पर ही भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

नागरिकता पाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाकर नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा. हालांकि जो लोग सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट तहत पात्र हैं, वह लोग Indiancitizenshiponline.nic.in पर जाकर के भी आवेदन कर सकते हैं.

नागरिकता सर्टिफिकेट पर कौन करता है हस्ताक्षर

किसी भी नागरिक को भारत की नागरिकता का सर्टिफिकेट मिलने पर उस सर्टिफिकेट पर उस राज्य के निदेशक जनगणना संचालन का हस्ताक्षर होता है. कोई भी नागरिकता सर्टिफिकेट बिना डायरेक्टर के हस्ताक्षर के जारी नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें:वर्कलोड से सबसे ज्यादा परेशान हैं इन देशों के लोग, भारत की रैंकिंग जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget