एक्सप्लोरर

समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का मालिक कौन? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया के अलग-अलग देशों को इंटरनेट से जोड़ने का सबसे मजबूत और भरोसेमंद तरीका समंदर के नीचे बिछे ऑप्टिकल फाइबर केबल्स है. ये केबल्स हजारों किलोमीटर लंबी होती हैं और समुद्र की गहराई में बिछाई जाती हैं.

आज इंटरनेट चलाना हमारी लाइफ का हिस्सा बन चुका है. सोशल मीडिया, वीडियो कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग, यूट्यूब, ऑफिस का काम सब कुछ इंटरनेट से चलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये इंटरनेट आखिर आता कहां से है. अक्सर लोग सोचते हैं कि इंटरनेट आसमान से आता है यानि सैटेलाइट या मोबाइल टावर से आता है. लेकिन दुनिया का 99 प्रतिशत इंटरनेट समंदर के नीचे बिछी केबल्स के जरिए आता है. ये इंटरनेट ऊपर से नहीं नीचे यानि समुद्र के अंदर से आता है. 

दुनिया के अलग-अलग देशों को इंटरनेट से जोड़ने का सबसे मजबूत और भरोसेमंद तरीका समंदर के नीचे बिछे ऑप्टिकल फाइबर केबल्स है ये केबल्स हजारों किलोमीटर लंबी होती हैं और समुद्र की गहराई में बिछाई जाती हैं. इन्हीं के जरिए दुनिया के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में इंटरनेट डेटा भेजा और पाया जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इतने बड़े समंदर में इतनी लंबी केबल का मालिक कौन होता है

इंटरनेट के केबल्स का इतिहास

इंटरनेट केबल्स की शुरुआत 1830 के दशक में हुई थी. जब टेलीग्राफ का आविष्कार हुआ. उस दौर में भी संचार के लिए तार का सहारा लिया जाता था. इसके बाद 1858 में अमेरिकी कारोबारी साइरस वेस्टफील्ड ने अटलांटिक महासागर के नीचे पहली टेलीग्राफ केबल बिछाई, जिससे अमेरिका और ब्रिटेन जुड़ पाए. हालांकि ये केबल ज्यादा दिन नहीं चली, लेकिन यह एक बड़ी शुरुआत थी. 1866 में पहली स्थायी अंडरसी केबल सफलतापूर्वक लगाई गई. इसके बाद से दुनिया भर में समुद्र के नीचे टेलीग्राफ और फिर इंटरनेट के केबल्स बिछाए जाने लगे. 

कितनी हैं ये केबल्स और कहां-कहां हैं?

आज के समय में पूरी दुनिया को जोड़ने वाली 14 लाख किलोमीटर लंबी समुद्री केबल्स हैं. दुनिया का 99 प्रतिशत इंटरनेट इन्हीं केबल्स से आता है. भारत में भी ज्यादातर इंटरनेट इन्हीं समुद्री केबल्स से आता है. करीब 95 प्रतिशत इंटरनेशनल डेटा फाइबर ऑप्टिक केबल्स के जरिए देश में आता है. भारत में कुल 17 इंटरनेशनल केबल्स आती हैं, जो देश के 14 समुद्री स्टेशनों से जुड़ी हैं. ये स्टेशन मुख्य रूप से मुंबई, चेन्नई, कोचीन, तूतीकोरिन, त्रिवेंद्रम में हैं.  इन जगहों पर समुद्र के अंदर से केबल्स आती हैं और फिर वहीं से देश के अलग-अलग हिस्सों में इंटरनेट फैलता है. 

समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का मालिक कौन?

इंटरनेट समुद्र के नीचे बिछी हजारों किलोमीटर लंबी फाइबर ऑप्टिक केबल्स से होकर आता है. लेकिन इन समुद्री इंटरनेट केबल्स की मालिक कोई सरकार नहीं होती यानी भारत सरकार या अमेरिका सरकार की सीधी ओनरशिप इन पर नहीं होती है बल्कि समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल के असली मालिक निजी टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियां होते हैं. इनके पास जरूरी पैसा, तकनीक और संसाधन होते हैं जिससे ये समुद्र के नीचे केबल बिछाते हैं, उसका रखरखाव करते हैं और इसका यूज कर इंटरनेट डेटा को दुनिया के कोने-कोने में भेजते हैं. भारत में जो कंपनियां इन अंडरसी केबल्स को बिछाने और चलाने का काम करती हैं, वे देश के इंटरनेशनल इंटरनेट कनेक्शन का आधार हैं. ये कंपनियां टाटा कम्युनिकेशंस,  रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, सिफी टेक्नोलॉजीज और BSNL हैं. भारत की तरह ही दुनिया के बाकी हिस्सों में भी कई ग्लोबल कंपनियां हैं जो समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल्स बिछाती हैं और ऑपरेट करती हैं. 

यह भी पढ़ें : पानी और भाप से बनेगी बिजली, सूरज की रोशनी की नहीं होगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget