एक्सप्लोरर

भारत रत्नः पहली बार किसे मिला? एक 'पाकिस्तानी' भी लिस्ट में...जानें, एक साल में कितने लोगों को मिल सकता है ये सम्मान

स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और महान वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन को 1954 में पहली बार भारत रत्न दिया गया था.

Bharat ratna: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की प्रथा प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शुरू हुई. किसी क्षेत्र में असामान्य सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है. 1954 में यह सम्मान केवल जीवित व्यक्ति विशेष को दिया जाता था, बाद में मरणोपरांत दिए जाने का प्रावधान जोड़ा गया. भारत के राजपत्र (The Gazette of India) में अधिसूचना (Notification) जारी कर पुरस्कार प्राप्त करने वालों के नाम की ऑफिशल अनाउंसमेंट की जाती है. 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजेताओं को राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं. 1 साल में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है.

भारत 'रत्नों' को क्या मिलता है

भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित लोगों को सरकार की ओर से प्रमाण पत्र और एक मेडल मिलता है. इसके साथ कोई धनराशि नहीं मिलती. साथ ही सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान भी मिलते हैं. भारत रत्न पाने वालों को सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता मिलता है. यह सम्मान पाने वालों को सरकारी महकमें की सुविधा दी जाती हैं, जैसे- रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है. वारंट का प्रेसिडेंट का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है. इसके प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है.राज्य सरकारों की ओर से भी यह सम्मान पाने वालों को सुविधा दी जाती हैं.

 एक पाकिस्तानी, जिसे मिला भारत रत्न

खान अब्दुल गफ्फार खान, एकमात्र पाकिस्तानी और पहले गैर भारतीय थे जिन्हें भारत रत्न सम्मान मिला. उन्हें फ्रंटियर गांधी और बादशाह खान के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने 1929 में खुदाई खिदमतगार आंदोलन की शुरुआत की. इनके अलावा मदर टेरेसा और नेल्सन मंडेला भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं.

आखिरी बार किसे मिला था ये सम्मान

2019 में आखिरी बार लोक-कार्य के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारत रत्न से सम्मानित हुए थे. इसी साल अपने असाधारण योगदान के लिए समाज क्षेत्र में नानाजी देशमुख और कला क्षेत्र में डॉक्टर भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था.

जानें, भारत रत्न से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां

2014 में पहली बार खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. खेल के क्षेत्र को इस पुरस्कार के लिए 2013 में जोड़ा गया. भारत रत्न पुरस्कार दो बार निलंबित किया जा चुका है, इसके बाद पुरस्कार फिर से शुरू किए गए थे. अब तक 49 हस्तियों को मिल चुका है यह सम्मान.साल 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-1974, 1977-1979, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-2008, 2010-2013, 2020-22 में भारत रत्न नहीं दिया गया था.

यह भी पढ़ें:-राम सेतु आध्यात्मिक के अलावा क्या हैं वैज्ञानिक आधार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget