एक्सप्लोरर

एमपी नहीं तो किस राज्य की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब? आंकड़े देखकर नहीं होगा यकीन

जीतू पटवारी का दावा है कि देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में रहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एनएफएचएस यानी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में ये आंकड़ा सामने आया है.

हाल ही में मध्य प्रदेश की राजनीति उस वक्त गर्मा गई, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश में रहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि एनएफएचएस यानी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में ये आंकड़ा सामने आया है और ये मोदी सरकार के जरिए ही जारी किया गया है. इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया. सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि हम यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. सवाल यह उठता है कि क्या जीतू पटवारी का दावा सच है? क्या वाकई मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं? ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं? 

आंकड़े क्या कहते हैं?

देशभर में शराब पीने की आदतों पर नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) 2019-21 में कई जरूरी आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे के मुताबिक, महिलाओं में शराब पीने वाले लोग कुछ खास राज्यों में ज्यादा पाए गए हैं. लेकिन मध्य प्रदेश उनमें शामिल नहीं है. आंकड़ों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश देश में सबसे ऊपर है, जहां 24.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, इसके बाद सिक्किम (16.2 प्रतिशत), असम (7.3 प्रतिशत), और तेलंगाना (6.7 प्रतिशत) जैसे राज्य हैं. अन्य राज्यों जैसे झारखंड, गोवा, त्रिपुरा, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और छत्तीसगढ़ में भी यह प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, मध्य प्रदेश में सिर्फ 0.4 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, जो कि बहुत ही कम है. यानी देशभर में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाओं के मामले में एमपी काफी नीचे है. 

महिलाओं में शराब पीने की आदत क्यों बढ़ रही है?

पिछले कुछ सालों में महिलाओं में शराब पीने की आदत क्यों बढ़ रही है, अब महिलाएं पहले से ज्यादा शहरों में रह रही हैं, जहां लाइफस्टाइल तेज और एडवांस है. वहीं समाज में बदलाव आ रहे हैं, और अब बहुत-सी चीजों को खुलकर एक्सेप्ट किया जा रहा है, जैसे महिलाओं का शराब पीना. महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, इसलिए अपनी पसंद से चीजें खरीद और यूज कर पा रही हैं. इसके अलावा तनाव, काम का दबाव और कॉम्पिटिशन भी शराब पीने की एक वजह बन रहे हैं. पार्टी और फैशन का कल्चर बढ़ने से भी शराब पीना अब आम बात हो गई है. कई आदिवासी इलाकों में घर की बनी शराब पारंपरिक रूप से पी जाती है. ये वहां की संस्कृति का हिस्सा है, जैसे झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में, इसलिए ये आदत अब कुछ जगहों पर समाज और संस्कृति से जुड़ी हुई है. 

यह भी पढ़ें: भारत में चलती है दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन, फिर भी हर कोई करना चाहता है इसकी सवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget