एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बी किस देश के पास? जान लें इसकी ताकत

किसी भी देश की नौसेना के लिए पनडुब्बी काफी जरूरी होती है, जिस देश के पास जितनी खतरनाक पनडुब्बी होगी वह देश उतना ही सुरक्षित रहेगा. चलिए, आपको बताते हैं कि सबसे खतरनाक पनडुब्बी किस देश के पास है.

पनडुब्बी किसी भी देश के नौसेना की रीढ़ की हड्डी होती है. जंग केवल आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से नहीं लड़ी जाती है अगर आपको अपने दुश्मन को पूरी तरह ध्वस्त करना है तो आपके नौसेना के पास आधुनिक और खतरनाक पनडुब्बी होनी चाहिए जो दुश्मन पर समुद्र के नीचे से वॉर कर सके और पलक झपकते ही दुश्मन के किसी भी पोर्ट और इलाके को तबाह कर सके. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार,  1776 में पहली बार पनडुब्बी बनाई गई जिसको अमेरिका ने बनाया था और इसका इस्तेमाल  ब्रिटिश जहाजों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया. चलिए, आपको बताते हैं कि किस देश के पास है सबसे खतरनाक पनडुब्बी और इस पनडुब्बी की ताकत कितनी है. 

किस देश के पास है सबसे खतरनाक पनडुब्बी 

पनडुब्बी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा विश्वयुद्ध के दौरान किया गया . उस दौरान यह नौसेना के लिए काफी जरूरी हथियार हो गया था. उसके बाद खतरनाक पनडुब्बी बनाने की होड़ सी मच गई. आज के दौर में सबसे खतरनाक पनडुब्बी रूस और अमेरिकी के पास है. रूस के पास मौजूद टायफून क्लास पनडुब्बी को सबसे खतरनाक माना जाता है. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस पनडुब्बी का निर्माण सोवियत रूस ने 1960 और 70 के दशक में किया था. इसके निर्माण के पीछे का उद्देश्य अमेरिका और उनके सहयोगियों से शीत युद्ध के दौरान निपटना था.

इन पनडुब्बियों का आकार तीन फुटबॉल मैदान से भी बड़ा था और इसमें कई तरह की सुविधाएं दी गई थीं, जैसे कि स्विमिंग पूल और गोल्फ कोर्स. यह 175 मीटर लंबी और 23 मीटर चौड़ी है, जबकि इसकी गहराई 12 मीटर तक थी. अभी तक बनी सभी पनडुब्बियों में यह सबसे बड़ी पनडुब्बी है. अब यह पनडुब्बी सेवा से बाहर हो चुकी है केवल दिमित्री डोंस्कॉय ही सेवा में है और इसे भी शायद 2026 तक हटा दिया जाएगा. 

कितनी ताकतवर 

यह पनडुब्बी कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसमें 20 विशाल आर-39 रिफ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को लगाया गया था. यह एक 53 फुट लंबा और 8 फुट चौडा हथियार है. ये अमे रिका या यूरोप के किसी भी हिस्से तक परमाणु हमला कर सकती थी. इसमें दुश्मनों को पूरी तरह खत्म करने की क्षमता मौजूद थी. 

इसे भी पढ़ें- हवाई जहाज में भी होती है फ्रीलांसिंग, जानें ऐसी एयर होस्टेस को कितनी मिलती है सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget