एक्सप्लोरर

पुरानी दिल्‍ली, नई दिल्‍ली और दिल्ली एनसीआर… आखिर तीनों के बीच फर्क क्या है? कई लोग रहते हैं इनमें कंफ्यूज!

Delhi NCR: आपने अक्सर लोगों से या फिर खबरों में दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली एनसीआर, ये तीन नाम सुने होंगे. क्या ये तीनों एक ही शहर के नाम हैं या फिर इनमें भी कुछ फर्क है? आइए समझते हैं.

New Delhi: कहते हैं दिल्ली दिलवालों का शहर है. देश की राजधानी होने के साथ-साथ यह एक ऐतिहासिक शहर भी है. भारत के अमीर शहरों में से एक दिल्‍ली में आपको लगभग हर राज्य के लोग मिल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन होने के साथ-साथ यह शहर पॉलिटिक्‍स का गढ़ भी है. पर्यटन के मामले में भी दिल्ली काफी पॉपुलर है. यहां कई ऐतिहासिक इमारतें हैं. दिल्ली में रोजाना पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. आपने लोगों को इस शहर को दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के नाम से पुकारते सुना होगा या फिर न्यूज में भी आपने ये शब्द सुने होंगे. बहुत से लोग इन तीनों को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या ये तीनों एक ही हैं या अलग-अलग हैं. यहां हम आपको इन तीनों में अंतर बता रहे हैं.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक पहले दिल्‍ली का नाम इंद्रप्रस्‍थ था. जिसे पांडवों ने बसाया था. दरअसल, दिल्‍ली कई शहरों का समूह है. इतिहासकार बताते हैं कि 80 ईसा पूर्व में गौतम वंश के राजा ढिल्‍लू ने इस शहर पर कब्‍जा किया था. तब इस शहर का नाम ढिल्लू पड़ा, समय के साथ यह ढिल्लू से दिल्‍ली बन गया. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्‍ली का नाम तोमर वंश के राजा धव ने बदला था. उन्‍होंने इस इलाके का नाम ढीली रखा. इसकी वजह यह थी कि यहां का एक स्‍तंभ ढीला था. बाद में ढीली शब्‍द धीरे-धीरे दिल्‍ली बन गया.

पुरानी दिल्‍ली

अपने इतिहास में दिल्ली कई बार उजड़ा और बसा है. पुरानी दिल्‍ली नाम का संबंध मुगल, खिलजी, तुगलक और सैयद जैसे  वंशों रहा था. इतिहास के मुताबिक, मुगल काल में हुमायूं ने दिल्‍ली पर फतह हासिल कर इसे मुगलों से छीन लिया था. सत्रहवीं शताब्‍दी में शाहजहां ने दिल्ली को फिर से बसाया और अब इसे शाहजहानाबाद के नाम से जाना गया. जिसे आज हम पुरानी दिल्‍ली के नाम से जानते हैं.

दिल्‍ली-एनसीआर 

Delhi NCR का पूरा नाम नेशनल कैपिटल रीजन है. इसमें हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के कुछ जिलों को भी शामिल किया गया है. दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश के 8 जिले, हरियाणा के 14 और राजस्‍थान के दो जिले शामिल हैं. दरअसल, बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए, दिल्ली के आसपास के इलाकों को भी दिल्ली के समान दर्जा दिया गया और इन्‍हें Delhi NCR नाम दिया गया. इसमें गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम सहित कुल 19 जिले आते हैं.

नई दिल्‍ली

यह भी दिल्‍ली का ही एक छोटा-सा क्षेत्र है. जिसे 20वीं सदी में अंग्रेजों ने बनाया था. इस इलाके की खूबसूरत और इमारतों को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था. कनॉट प्लेस और लोधी गार्डन, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन जैसी भव्य इमारतें नई दिल्ली का ही हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें - भारत में भी है चीन जैसी कई जगह, जहां के लोग खाते हैं कीड़े-मकौड़े! 1500 रुपये किलो में बिकती हैं चींटियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget